क्रिकेट

'भगवान का तोहफा हो, कोई ट्रॉफी या...', 'किंग' कोहली ने रोनाल्डो के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 11:50 AM IST

Virat Kohli on Cristiano Ronaldo: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने रोनाल्डो को सर्वकालिक महान बताया।

Image

कोहली और रोनाल्डो

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा विश्व कप 2022 चैंपियन बनने का सपना टूट गया है। पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के हाथों 1-2 की हार के बाद विश्व कप से बाहर हो गई। इस हार के बाद रोनाल्डो बेहद निराशा हो गए और उनके आंसू छलक आए। उन्होंने नम आंखों से मैदान से विदाई ली। रोनाल्डो की एक तरफ आलचोना हो रही है तो दूसरी तरफ उनके फैंस लगातार सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी रोलनाडो की फैन लिस्ट में शामिल है। कोहली ने सुपरस्टार रोनाल्डो के लिए इमोशनल मैसेज लिखा है।

'आप भगवान की ओर से तोहफा हो,

कोहली ने सोमवार को ट्विटर पर रोनाल्डो की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपने इस खेल में और दुनिया भर के खेल प्रशंसकों के लिए जो कुछ भी किया है, उसे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब जरा भी कम नहीं कर सकता। कोई भी खिताब यह नहीं बता सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है? कोई ट्रॉफी यह नहीं बता नहीं सकती कि जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनिया भर के कई लोग क्या महसूस करते हैं? आप भगवान की ओर से तोहफा हो।'

कोहली ने अगले ट्वीट में रोनाल्डो को सर्वकालिक महान बताया। उन्होंने लिखा, 'एक ऐसे व्यक्ति के लिए वास्तविक आशीर्वाद जो हर बार अपने दिल से खेलता है। वह किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक हैं। आप मेरे लिए सर्वकालिक महान हैं।' कोहली के ट्वीट पर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं और कुछ ही घंटों के अंदर एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। लोग अपने-अपने अंदाज में रोनाल्डो और कोहली की सराहना कर रहे हैं।

मोरक्‍को ने पुर्तगाल को हरा रचा इतिहास

यूसुफ एन नेसरी के हेडर से दागे गोल की बदौलत मोरक्को शनिवार को पुर्तगाल को हराकर बड़ा इतिहास रचा। मोरक्को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी और अरब देश बन गया है। मोरक्को की टीम को दूसरे हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम लगभग छह मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की पुर्तगाल की टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई। इससे पहले कैमरून ने 1990, सेनेगल ने 2002 और घाना ने 2010 में अंतिम आठ में बनाई लेकिन तीनों में से कोई भी टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article