क्रिकेट

IND vs WI: 12 साल बाद फिर डोमिनिका लौटे विराट और द्रविड़, शेयर की खास यादें

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 10, 2023, 09:46 AM IST

वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने कोच राहुल द्रविड़ के साथ एक तस्वीर शेयर की है और साल 2011 के वेस्टइंडीज दौरे को याद किया है। इस टीम में केवल 2 लोग हैं जो उस दौरे का हिस्सा थे।

Image

विराट कोहली और राहुल द्रविड़ (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज
  • विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की वायरल फोटो
  • भारत का वेस्टइंडीज दौरा

भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। एक महीने तक चलने वाले इस दौरे में टीम 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी और पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई को डोमिनिका में खेला जाएगा। टीम इंडिया के इस दौरे पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ के अलावा यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी हैं। इस मैच से पहले विराट कोहली ने हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने 12 साल पुरानी यादें शेयर की है।

डोमिनिका में बतौर खिलाड़ी खेल चुके हैं दोनों

विराट ने सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ के साथ एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा '2011 में जब हम आखिरी बार डोमिनिका में खेले थे तो केवल दो लोग उस टीम में मौजूद थे। मैं इस जर्नी की कल्पना नहीं कर सकता। हम यहां दोबारा अलग क्षमता के साथ लौटे हैं।

2011 का वेस्टइंडीज दौरा

विराट कोहली साल 2011 वेस्टइंडीज दौरे की बात कर रहे हैं। जब इस मैदान पर टीम इंडिया आखिरी टेस्ट मैच खेली थी। टीम इंडिया ने उस वक्त एमएस धोनी की कप्तानी में यह दौरा किया था, जिसमें 3 टेस्ट मैच के अलावा 5 वनडे मैच की सीरीज खेली गई थी। इस दौरे पर विराट और द्रविड़ बतौर खिलाड़ी खेल रहे थे।

वेस्टइंडीज के साथ यह मैच ड्रॉ रहा था। विराट कोहली ने इस मैच में पहली पारी में 30 रन बनाए थे और दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। वहीं राहुल द्रविड़ की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में 5 जबकि दूसरी पारी में 34 रन की पारी खेली थी। भारत ने 3 मैच की यह सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article