क्रिकेट

IND vs PAK T20: लौट आया 'किंग ऑफ चेज', मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ विराट ने किया विजयी धमाका

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 06:11 PM IST

Virat Kohli King of Chase: विराट कोहली ने रविवार को पाकिस्तान खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली और भारतीय टीम को यादगार जीत दिला दी।

Image

विराट कोहली( Image Credit: AP)

India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपना वो पाकिस्तान के खिलाफ वो रूप दिखाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। जीते के लिए 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में महज 31 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। उस मुश्किल में फंसी टीम इंडिया की कश्ती को हार्दिक पांड्या के साथ निकालकर विराट कोहली ने फिर से साबित कर दिया कि उन्होंने ऐसे ही 'किंग ऑफ चेज' नहीं कहा जाता है।

खेली सुपर से ऊपर वाली पारी, एक दिन पहले मनाई दीवाली

विराट कोहली ने 53 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। विराट ने अपनी इस पारी में संधे हुए अंदाज में शुरुआत की और 43 गेंद में शाहीन अफरीदी की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। विराट अंत में 53 गेंद में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। विराट ने अपना वो क्लास दिखाया जो सुपर से भी ऊपर था। उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच बने विराट

विराट कोहली को इस शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। विराट कोहली ने भी इस पारी को अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी बताया। विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 78 गेंद में 113 रन की साझेदारी करके मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। दोनों ही खिलाड़ियों ने पहले विकेटों की पतझड़ पर रोक लगाई और अर्धशतकीय पारी पूरी करने के बाद अपने गियर बदले।

पिच पर पैर जमाने के बाद बदले गियर

विराट ने पहली 25 गेंद में 21 रन बनाए। इसके बाद अगली 28 गेंद में 61 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया। विराट कोहली 18वीं बार टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद रहे हैं और 18वीं बार भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

हारिस रऊफ की गेंद पर दो छक्के जड़कर पटला मैच का रुख

जीत के लिए भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन की दरकार थी। ऐसे में 19वें ओवर में विराट कोहली ने शानदार गेंदबाजी कर रहे हारिस रऊफ की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच का रुख भारत के पक्ष में कर दिया। टीम इंडिया को उतार-चढ़ाव भरे आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे। विराट ने अपनी नब्ज थामे रहे और मैच को अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर भारत के खाते में डाल दिया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article