क्रिकेट

विराट कोहली का ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, क्या बदलाव की ओर है संकेत?

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 15, 2023, 03:15 PM IST

Virat Kohli Instagram post: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को 209 रनों से शिकस्त दे दी। उसके बाद से लगातार चर्चा है कि अब भारतीय क्रिकेट में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसी बीच विराट कोहली का एक ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल है।

Image

विराट कोहली (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली का ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
  • क्या बड़े बदलाव की ओर है भारतीय क्रिकेट
  • विराट के पोस्ट के लोग निकाल रहे हैं अलग-अलग मतलब

Virat Kohli Instagram post: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में रहते ही हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली करारी हार और सीनियर खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के बाद तमाम तरह की चर्चाएं हवा में हैं। ऐसी ही एक चर्चा है भारतीय क्रिकेट में होने वाले संभावित बड़े बदलाव की। अब ये क्या बदलाव होंगे, अभी किसी को पता नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर विराट कोहली की हर हलचल का कोई ना कोई मतलब जरूर निकाला जाता है और उनका ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट भी शायद इसी वजह से चर्चा में है।

विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर जब-जब उनके ऊपर सवाल उठे या फिर आउट होने के बाद खाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ, हर बार विराट कोहली सोशल मीडिया पर किसी ना किसी पोस्ट के जरिए सीधे तौर पर ना सही, लेकिन जवाब जरूर देते रहे। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल समाप्त हो चुका है लेकिन विराट ने एक और Quotes वाला पोस्ट शेयर किया है जिसे लोग भारतीय क्रिकेट में आने वाले संभावित बदलावों से जोड़कर देख रहे हैं।

Virat Kohli instagram story

Virat Kohli instagram story

इसमें लिखा है कि बदलाव को अगर समझना है तो उसमें गोता लगाओ और उसी के साथ चलते रहो। गौरतलब है कि टेस्ट फाइनल में हार के बाद लगातार बदलावों को लेकर बात चल रही है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टेस्ट टीम से कई बड़े नामों को किनारे किया जा सकता है। हालांकि ये इतना जल्दी होना संभव नहीं लगता।

सबसे बड़ा सवाल जिनकी जगह पर उठा है वो हैं टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा जिनकी जगह अब खतरे में नजर आने लगी है। कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी चर्चा है कि आगामी वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज उनके लिए कप्तान के रूप में अंतिम परीक्षा की तरह हो सकती है। कई सीनियर खिलाड़ी वैसे ही काफी समय से टी20 टीम से दूर हैं क्योंकि राहुल द्रविड़ कह चुके हैं कि 2024 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप के बारे में अलग तरह से विचार कर रहे हैं। अब आगे क्या बदलाव होंगे और कैसा होगा भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप ये तो समय ही बताएगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article