क्रिकेट

IPL में राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली ने छोड़ा आसान कैच, वीडियो हुआ वायरल

विराट कोहली ने रविवार को राजस्थान के खिलाफ फील्डिंग के दौरान एक आसान सा कैच छोड़ दिया और सोशल मीडिया में वायरल हो गए।

Image

विराट कोहली (साभार jiohotstar)

जयपुर: विराट कोहली को दुनिया का सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है। विराट की फिटनेस और फूर्ती मैदान पर बैटिंग और फील्डिंग के दौरान दिख जाता है। उन्हें बेहतरीन फील्डर माना जाता है। लेकिन आईपीएल में रविवार को जयपुर में अपनी इस छवि से विपरीत आचरण करते दिखे और फील्डिंग के दौरान आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए।

ये वाकया राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी के दौरान 17वें ओवर में हुआ। सुयश शर्मा की गेंद पर विराट कोहली ने ध्रुव जुरेल का कैच छोड़ दिया। जुरेल ने सुयश की फ्लाइटेड गेंद को लॉन्ग-ऑफ की दिशा में खेला। वहां तैनात विराट कोहली के पास इस कैच को लपकने का शानदार मौका था लेकिन विराट चूक गए। विराट जैसे धाकड़ खिलाड़ी के लिए इस कैच को लपकना बेहद आसान था। लेकिन वह गेंद को कैच नहीं कर पाए और वो उनकी पकड़ से बाहर निकल गई। गेंदबाजी कर रहे सुयश विकेट से चूकने से काफी निराश दिखे।

विराट कोहली ने अपनी इस गलती की भरपाई बल्लेबाजी में कर दी। आरसीबी ने जीत के लिए 174 रन के विजयी लक्ष्य को 9 विकेट रहते हासिल कर लिया। विराट कोहली ने नाबाद 62(45) रन की पारी खेली।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article