क्रिकेट

साल 2022 के आखिरी दिन विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 10:44 AM IST

विराट कोहली पिछले कुछ सालों से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं बावजूद इसके उन्होंने साल 2022 का अंत भारत के नंबर एक वनडे बैटर के रूप में किया और सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा बार ऐसा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

विराट कोहली(साभार BCCI)

Photo : Twitter

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए साल 2022 बहुत खास नहीं रहा। तीन सालों से चला आ रहा उनका अंतरराष्ट्रीय शतकों का सूखा खत्म हो गया लेकिन विराट पूरे साल वो धमाल नहीं मचा सके जिसके लिए वो जाने जाते हैं। साल का अंत होते-होते विराट कोहली अपने पुराने फॉर्म को हासिल करते दिखे। टी20 एशिया कप और टी20 विश्व कप में उनका जाना पहचाना रूप दिखाई दिया। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 की मेलबर्न में जीत साल 2022 की उनकी सबसे बड़ी और यादगार उपलब्धि रही।

सबसे ज्यादा बार नंबर वन बैटर के रूप में किया साल का अंतसाल 2023 में टीम इंडिया को अपने ही घर पर वनडे विश्व कप की मेजबानी करनी है। ऐसे में टीम को विश्व चैंपियन बनाने का भार एक बार फिर विराट कोहली के मजबूत कंधों पर होगा। विराट ने साल 2022 का अंत साल 2023 का आगाज भारत के टॉप रैंक वनडे बल्लेबाज के रूप में की है। साल के आखिरी दिन विराट कोहली वनडे रैकिंग में 8वें पायदान पर रहे। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा बार भारत के टॉप रैंक बल्लेबाज के रूप में साल का अंत करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अब निशाने पर हैं सचिन के ये दो बड़े रिकॉर्डविराट ने 12वीं बार करियर में साल का अंत भारत के टॉप रैंक बल्लेबाज के रूप में किया है। जबकि सचिन अपने 24 साल लंबे करियर में 11 बार ऐसा कर सके थे। इस तरह वनडे क्रिकेट में सफलता की नई इबारत लिख रहे विराट कोहली ने एक मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। विराट पहले ही सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उनके निशाने पर अब सचिन का सबसे ज्यादा वनडे शतकों और सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। अगर वो अपनी पुरानी लय हासिल कर लेते हैं तो जल्दी ही वो मास्टर ब्लास्टर सचिन के इन रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम कर लेंगे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article