क्रिकेट

विराट कोहली बने टी20 क्रिकेट में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:15 PM IST

Virat Kohli, 11000 runs in T20 Cricket: विराट कोहली ने रविवार को गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 49 रन की आतिशी पारी खेली और इस दौरान टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए।

Image

Image Credit: AP

KEY HIGHLIGHTS
  • गुवाहाटी में विराट ने द. अफ्रीका के खिलाफ खेली 28 गेंद में 49 रन की नाबाद पारी
  • बने टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय
  • सूर्यकुमार यादव के साथ की तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी

गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली टी20 विश्व कप से पहले अपने पुराने रंग में नजर आने लगे हैं। विराट कोहली ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 गेंद में 49 रन का नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का जड़ा और 175 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

टी20 में भारत के पहले 11 हजारी

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेली आतिशी पारी के दौरान जैसे ही 19 रन के आंकड़े को पार किया वो टी20 क्रिकेट में 11 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस मुकाम पर पहुंचने वाले विराट कोहली दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल(14,562), किरोन पोलार्ड(11,915) और शोएब मलिक(11,902) ये कारनामा कर चुके हैं।

354 वें मुकाबले में हासिल की ये उपलब्धि

विराट कोहली ने टी20 करियर के 354वें मैच की 337वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की है। विराट के नाम अब 354 मैच की 337 पारियों में 11,030 रन हो गए हैं। ये रन उन्होंने तकरीबन 40 के औसत और 132 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 81 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 122* रन रहा है।

सूर्यकुमार यादव के साथ की शतकीय साझेदारी

विराट कोहली रविवार को गुवाहाटी में अपना अर्धशतक पूरा करने से भले ही एक रन से चूक गए लेकिन उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ धमाकेदार शतकीय साझेदारी करके टीम को 237 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। केएल राहुल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार विराट का साथ देने आए थे। उस वक्त स्कोर 11.3 ओवर में 107 रन था। लेकिन उसके बाद सूर्या और विराट ने 41 गेंद में तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इस साझेदारी में विराट ने 38 रन का योगदान दिया वहीं 61 रन सूर्यकुमार ने जोड़े।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article