क्रिकेट

विराट कोहली बने टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे तेज एक हजारी, तोड़ा पूर्व दिग्गज का रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:25 PM IST

Fastest 1000 runs in T20 World Cup history: विराट कोहली टी20 विश्व कप में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाल नहीं मचा सके लेकिन उन्होंने अपनी 12 रन की छोटी सी पारी के दौरान एक बड़ा टी20 विश्व कप रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

विराट कोहली( साभार AP)

पर्थ: टी20 विश्व कप 2022 में शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली धमाल नहीं मचा सके। अच्छी शुरुआत के बाद लुंगी नगिडी की गेंद पर पुल करके छक्का जड़ने की कोशिश में विराट कोहली फाइन लेग पर खड़े कगीसो रबाडा के हाथों लपके गए। विराट 11 गेंद में 12 रन की पारी खेलकर चलते बने।

टी20 विश्व कप इतिहास से सबसे तेज एक हजारीविराट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भले ही छोटी पारी खेलकर आउट हो गए लेकिन उन्होंने इसी दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी के दौरान 11 रन के आंकड़े को नगिडी की गेंद पर चौका जड़कर पार किया वो टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे तेज गति से एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। वो श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।

22वीं पारी में पूरे किए एक हजार रन

विराट कोहली के नाम टी20 विश्व कप इतिहास में 24 मैच की 22 पारियों में 10 बार नाबाद रहते हुए 83.41 के औसत और 131.71 के स्ट्राइक रेट से 1001 रन हो गए हैं। उन्होंने जयवर्धने का सबसे तेजी से एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड 9 पारियों के अंतर से तोड़ दिया। विराट ने इस दौरान 12 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 89* रन रहा है।

जयवर्धने का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

महेला जयवर्धने टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 31 मैच की 31 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 39.07 के औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन रहा।

रनों के शहंशाह बनने से 16 रन दूर

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के दौरान टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने से चूक गए। वो इस बड़े रिकॉर्ड को नाम करने से 16 रन दूर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 2 नवंबर को खेले जाने वाले मुकाबले में विराट की नजर इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर होगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!