क्रिकेट

विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में बगैर बल्ला थामे पूरा किया तिहरा शतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 10, 2023, 05:37 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन बगैर बल्ला हाथ में लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक स्पेशल तिहरा शतक पूरा कर लिया।

Image

उस्मान ख्वाजा और विराट कोहली

Photo : AP

अहमदाबाद: टेस्ट क्रिकेट में फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में बगैर बल्ला थामे स्पेशल तिहरा शतक पूरा कर लिया। विराट कोहली ने जैसे ही अश्विन की गेंद पर नाथम लॉयन का कैच लपका वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 300 कैच

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 109वां कैच 108वां टेस्ट खेलते हुए लपका। इसके अलावा विराट वनडे में 141 और अंतरराष्ट्रीय टी20 में 50 कैच अपने नाम कर चुके हैं। इस तरह उनके नाम कुल 300 कैच हो गए हैं। विराट कोहली को आम तौर पर बहुत अच्छा फील्डर नहीं माना जाता है। बावजूद इसके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 कैच लपकना उनके लिए बतौर फील्डिर एक बड़ी उपलब्धि है।

राहुल द्रविड़ के नाम है भारतीय रिकॉर्ड

विराट से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा कैच टीम इंडिया के मौजूदा कैच राहुल द्रविड़ ने लिए हैं। द्रविड़ ने बतौर फील्डर टेस्ट क्रिकेट में 210 और वनडे में 124 कैच लपके थे। उनके नाम कुल 334 शिकार फील्डर के रूप में दर्ज हैं। हालांकि वनडे क्रिकेट में द्रविड़ ने 72 कैच विकेटकीपिंग करते हुए भी लपके थे।

अजहरुद्दीन हैं तीसरे पायदान पर

भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय कैच लपकने वाले खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। उन्होंने वनडे और टेस्ट में कुल मिलाकर 261 कैच लिए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article