क्रिकेट

IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने टी20 में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 2, 2024, 08:34 PM IST

Virat Kohli 100 T20 Match at Chinnaswamy Stadium: विराट कोहली ने मंगलवार को लखनऊ सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही टी20 क्रिकेट में एक अनोखा शतक पूरा कर लिया।

Image

विराट कोहली (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरे किए 100 मैच
  • बने एक मैदान पर 100 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय
  • चिन्नास्वामी में खूब चलता है विराट का बल्ला

बेंगलुरू: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने मंगलवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के खेले गए मुकाबले में इतिहार रच दिया। विराट कोहली जैसे ही मैदान पर फील्डिंग के लिए उतरे वो किसी एक वेन्यू में 100 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली के बाद एक मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले भारतीय रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 80 मैच खेले हैं। वहीं तीसरे पायदान एमएस धोनी ने चेपॉक में 69 मैच खेल हैं।

चिन्नास्वामी में विराट का बल्ला उगलता है आग

विराट कोहली का चिन्नास्वामी में बल्लेबाजी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। विराट ने यहां खेले 100 मैच की 96 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.95 के औसत और 141.95 के स्ट्राइक रेट से 3,276 रन बनाए हैं। इसमें 25 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं।

रनों की रेस में चल रहे हैं सबसे आगे

आईपीएल 2024 में विराट कोहली फॉर्म में नजर आए हैं। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से पारी की शुरुआत करने आरसीबी के लिए उतर रहे हैं और तेजी से बल्लेबाजी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस कोशिश में विराट लखनऊ के खिलाफ खेले मुकाबले से पहले 3 मैच की 3 पारियों में 90.50 के औसत 141.4 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बना चुके हैं। ऑरेंज कैप की रेस में विराट रियान पराग के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। विराट सीजन में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। नाबाद 83 विराट का सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article