क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy: सेमीफाइनल में भी गरजा विदर्भ के करुण नायर का बल्ला, मजबूत किया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावा

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में विदर्भ के कप्तान करुण नायर का धमाकेदार फॉर्म जारी रहा और उन्होंने 44 गेंद में 88 की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Image

करुण नायर (साभार BCCI Domestic)

वडोदरा: विदर्भ के कप्तान करुण नायर का विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार फॉर्म गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ भी जारी रहा। इससे पहले छह मैच में पांच शतक जड़ चुके नायर ने गुरुवार को 44 गेंद में 88 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 50 ओवर में 3 विकेट पर 380 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए थे। 35वें ओवर की चौथी गेंद पर 224 के स्कोर पर उसे पहला झटका यश राठौड़ के रूप में लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने कप्तान करुण नायर उतरे।

नायर ने खेली 44 गेंद पर 88 रन की नाबाद पारी

नायर ने एक छोर संभाला और दूसरे छोर पर खड़े ध्रुव शौरी अपना शतक पूरा करने के बाद पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद नायर ने जीतेश शर्मा के साथ मोर्चा संभाला और टीम को 300 रन के पार पहुंचा दिया। अय्यर ने 35 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। 49वें ओवर की पहली गेंद पर 338 के स्कोर पर जीतेश 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अय्यर ने 44 गेंद पर 88 रन जड़ दिए और टीम को 3 विकेट पर 380 तक पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा।

शानदार रहा है अबतक प्रदर्शन

नायर ने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में अबतक खेले 8 मैच की 7 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 752 रन 125.96 के स्ट्राइक रेट और 752 के औसत से बनाए हैं। इसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 163 रन रहा है। ये पारी उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ खेली थी। सात पारियों में उनके बल्ले से जम्मू कश्मीर के खिलाफ 112*, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 44*, चंडीगढ़ के खिलाफ 163*, उत्तर प्रदेश के खिलाफ 111*, विदर्भ 122* और महाराष्ट्र के खिलाफ 88* रन की पारी खेली।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article