क्रिकेट

सड़क दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को देखने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बताया कैसा है उनका हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 07:22 PM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल के पहले दिन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जाना और उनके परिवार के साथ मुलाकात करते सरकार की ओर से ईलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Image

ऋषभ पंत के परिवार के साथ मुलाकात करते उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Photo : ANI

देहरादून: सड़क दुर्घटना में शुक्रवार तड़के गंभीर रूप से घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने नए साल के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। देहरादून के मैक्स हॉस्पीटल में पंत का इलाज चल रहा है। वहां ऋषभ पंत और उनके परिवार के साथ मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद करने और ईलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाए जाने की बात कही।

पंत के शरीर में है बहुत दर्द

ऋषभ पंत से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ने उनकी तबीयत का हाल बताते हुए कहा, ऋषभ शरीर में लगी चोटों की वजह से काफी दर्द महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे में उनका दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा। पंत ने बताया कि दुर्घटना के बाद कई लोगों ने उनकी मदद की। मैक्स अस्पताल में उनका ईलाज जारी रहेगा।

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों का सरकार करेगी सम्मान

मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल में उनकी मां और अन्य रिश्तेदारों से भी मुलाकात की और एक बार फिर ऋषभ की हर संभव मदद करने का ऐलान किया। सीएम ने इस बात की भी घोषणा की कि पंत की मदद करके उनकी जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को 26 जनवरी को राजधानी देहरादून में सम्मानित किया जाएगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article