क्रिकेट

USA vs BAN 3rd T20 Dream11 Prediction: अमेरिका और बांग्लादेश के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज, मैच से पहले देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11

USA vs BAN 3rd T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, United States vs Bangladesh Playing X1: तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में अमेरिका का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला टेक्सास के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

अमेरिका बनाम बांग्लदेशा के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा। (फोटो- Bangladesh Cricket Twitter)

Photo : Twitter

USA vs BAN 3rd T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, United States vs Bangladesh Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप से पहले मेजबान अमेरिका का शानदार प्रदर्शन जारी है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबले में अमेरिका का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला टेक्सास के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। यह मैच अमेरिका से ज्यादा महत्वपूर्ण मेजबान टीम बांग्लादेश के लिए हैं। अमेरिका की टीम 3 टी20 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा चुकी है। अब टीम की नजर क्लीन स्वीप करने पर है। वहीं, बांग्लादेश की टीम आखिरी मुकाबले में नई रणनीति के साथ उतरेगी और पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच कुल दो मैच खेले गए हैं। दोनों ही मुकाबले में अमेरिका को जीत मिली है। अमेरिका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी अमेरिका ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया था।

USA vs BAN 3rd T20 Match, अमेरिका बनाम बांग्लदेश

दिनांक: 25 मई 2024

समय: 8.30 PM

मैदान: प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स, टेक्सास

अमेरिका बनाम बांग्लदेश ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मोनांक पटेल।

बल्लेबाज: तौहीद हृदोय।

ऑलराउंडर: शाकिब अल हसन, शैडली वान शल्कविक, कोरी एंडरसन, स्टीवन टेलर, रिशाद हुसैन।

गेंदबाज: मुस्तफिजुर रहमान, अली खान, शोरफुल इस्लाम, सौरभ नेत्रावलकर।

अमेरिका बनाम बांग्लदेश कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: शाकिब अल हसन।

उप-कप्तान: स्टीवन टेलर।

बांग्लादेश टीम का स्क्वॉड (BAN Squads)

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), तन्जीद हसन, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, जेकर अली, तंजीम हसन साकिब और तनवीर इस्लाम।

अमेरिका टीम का स्क्वॉड (USA Squads)

मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), स्टीवन टेलर, आरोन जोन्स, मिलिंद कुमार, कोरी एंडरसन, जसदीप सिंह, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, निसर्ग पटेल, नोस्टुश केनजिगे, शायन जहांगीर, नितीश कुमार, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान और एंड्रेस गॉस।

(*Disclaimer: अमेरिका और बांग्लदेश की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article