क्रिकेट

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारत को लगा झटका, 'रफ्तार का किंग' हुआ चोटिल

Umran Malik injured: अपनी तेज रफ्तार के लिए हर तरफ मशहूर जम्मू कश्मीर के धाकड़ गेंदबाज उमरान मलिक विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए हैं। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा हो सकते थे लेकिन अब उनके चांस खत्म हो गए हैं।

Image

उमरान मलिक (फोटो- BCCI Twitter)

Umran Malik injured: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को झटका लगा है। दरअसल 150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले स्टार बॉलर उमरान मलिक चोटिल हो गए हैं। उमरान ने भारत के लिए आखिरी बार जुलाई 2023 में खेला था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका की पिच तेज गेंदबाजों को सपोर्ट करती है ऐसे में उन्हें मौका दिया जा सकता था। लेकिन इससे पहले ही वे चोटिल हो गए हैं।

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए तेज रफ्तार से गेंद डालकर हर तरफ चर्चाओं में आने वाले उमरान मलिक विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम जम्मू कश्मीर की ओर से खेल रहे थे तभी उन्हें बाएं पैर में चोट लग गई। रिपोर्टों के अनुसार, उमरान को चोट गंभीर है और उनके टूर्नामेंट के शेष भाग में खेलने की संभावना नहीं है, जो 16 दिसंबर को समाप्त होगा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 26 जून, 2022 को आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपना टी20ई डेब्यू किया था।

उमरान को दिया जा सकता था मौका

भारत अगले महीने सभी प्रारूपों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करने के लिए तैयार है, और यह देखते हुए कि दक्षिण अफ्रीका में विकेट किस तरह से तेज गेंदबाजों को मदद करते हैं, उमरान को भारतीय टीम में शामिल करने की संभावना थी, लेकिन अब एक चोट के कारण उनका चयन मुश्किल हो गया है। उमरान अगर विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते तो भी उन पर विचार किया जा सकता था।

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 10 दिसंबर को डरबन में तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा और फिर तीन वनडे 17, 19 और 21 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम कैपटाउन और सेंचुरियन में दो टेस्ट मैच खेलने वाली है।टीम भारत में 3 जनवरी को वापस लौटेगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article