क्रिकेट

U-19 world Cup 2024 Live Streaming: अंडर-19 वर्ल्ड कप को भारत में कब और कैसे देखें लाइव, यहां जानिए

U-19 World Cup 2024 Live Streaming online & TV Telecast Channel: द.अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 19 जनवरी से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट को भारत में आसानी से मोबाइल और टीवी पर देखा जा सकता है।

Image

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (फोटो- icc)

U-19 World Cup 2024 Live Streaming online & TV Telecast Channel in India: अंडर-19 विश्व कप 19 जनवरी से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट शुरू में श्रीलंका में होने वाला था, लेकिन आईसीसी द्वारा श्रीलंका क्रिकेट पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इसे दक्षिण अफ्रीका में स्थानांतरित कर दिया गया। भारत टूर्नामेंट में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। टूर्नामेंट दो चरणों में खेला जाएगा - ग्रुप स्टेज और सुपर सिक्स।

16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका को ग्रुप ए में रखा गया है। इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को ग्रुप सी में रखा गया है जबकि पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल और अफगानिस्तान को ग्रूप डी में रखा गया है।

उदय सहारन करेंगे टीम इंडिया का नेतृत्व

भारतीय टीम का नेतृत्व उदय सहारन करेंगे।टीम दक्षिण अफ्रीका में त्रिकोणीय श्रृंखला में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के बाद टूर्नामेंट में आई है। भारत अपराजित रहा और ग्रुप चरण में मेजबान दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को हराया। हालांकि, फाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया।

कहां होगा अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन? (U-19 World Cup 2024 Venue)

अंडर-19 वर्ल्ड कप का आयोजन द.अफ्रीका में किया जाएगा।

कितनी बजे शुरू होंगे मैच? (U-19 World Cup 2024 start time)

अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।

टीवी पर कहां देख सकेंगे मैच ( U-19 World Cup 2024 Live Telecast in india)

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे मैच? (U-10 World Cup 2024 Live Streaming in india)

अंडर-19 वर्ल्ड कप को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article