क्रिकेट

Major League Cricket: न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने मचाया गदर, 8 मैचों में 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 31, 2023, 09:03 AM IST

Major League Cricket 2023 Final: मेजर लीग क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क का सामना सिएटल ओर्कास से हुआ। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने घातक गेंदबाजी कर लीग के टॉप स्कोरर बने।

Image

ट्रेंट बोल्ट। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2023 Final: मेजर लीग क्रिकेट का रोमांचक अंतिम माड़ पर पहुंच चुका है। सोमवार को लीग का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की टीम एमआई न्यूयॉर्क का सामना सिएटल ओर्कास से हुआ। एमआई न्यूयॉर्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में 0 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इस दौरान एमआई न्यूयॉर्क की ओर से खेल रहे न्यूजीलैंड के गेंदबाजी ने घातक गेंदबाजी की और तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके साथ ही वे लीग के टॉप विकेटटेकर बने गए।

बोल्ट ने लीग में चटकाए कुल 22 विकेट

वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट फॉर्म में लौट आए हैं। वे मेजर लीग क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उन्होंने लीग के खिताबी मुकाबले में भी सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। बोल्ट ने कुल 4 ओवर डाले और 8.50 की इकोनॉमी से 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके साथ ही लीग में उनके कुल 22 विकेट हो गए और वे टॉप विकेटटेकर की रेस में सबसे आगे हैं।

ये हैं लीग के टॉप-5 विकेटटेकर

मेजर लीग क्रिकेट के टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट टॉप पर हैं। उन्होंन लीग के 8 मैचों में 8.40 की इकोनॉमी से कुल 22 ओवर चटकाए। इसके अलावा दूसरे नंबर पर यूएसए के कैमरून गैनन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 11 विकेट चटकाए हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई ने भी कुल 11 विकेट चटकाए हैं। इसी के साथ वे तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने पूरे लीग में कुल 10 विकेट झटके हैं। अमेरिका के सौरभ नेत्रावलकर पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने भी कुल 10 विकेट लिए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article