Major League Cricket 2024, Los Angeles Knight Rider vs Washington Freedom: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड का फटाफट क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने अपनी तूफानी पारी की बदौलत सामने वाली टीम को हेडेक देने में कामयाब रहे। वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 168.75 की स्ट्राइक रेट से 2 चौके और 6 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक है।
मॉरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क में खेले गए मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 18.4 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम ने 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वॉशिंगटन फ्रीडम की यह 4 मैचों में तीसरी जीत है। इसी जीत के साथ टीम 7 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है।
नाइट राइडर्स की खराब शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स पूरा पारी नहीं खेल पाई। टीम 18.4 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के चार खिलाड़ी 20 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। जेसन रॉय 12 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान सुनील नरेन खाता नहीं खोल पाए। इसी तरह उनमुक्त चंद एक रन और शाकिब अल हसन बिना खाता खोले वापस लौट गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सैफ बदर ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों पर एक चौके और 3 छक्के की मदद से ससे ज्यादा 35 रन बनाए। इसके बाद आंद्रे रसेल ने 12 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए। वॉशिंगटल फ्रीडम के सौरभ नेत्रवालकर ने सबसे ज्याद 4 विकेट चटकाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल 3 विकेट झटके।
हेड और स्मिथ ने की शानदार साझेदारी
जवाब में खेलने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम ने 24 गेंदें शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार साझेदारी की टीम को मजबूत शुरुआत दी। ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 2 चौके और 6 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक है। वहीं, स्टीव स्मिथ ने टीम के लिए जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों कर मदद से 42 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, रचिन रवींद्र बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 रन बनाकर आउट हो गए। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के स्पेंसर जॉनसन और शादले वैन शल्कविक ने एक-एक विकेट चटकाए।
