क्रिकेट

IPL फाइनल में SRH के लिए हेड बने 'Headache' बना डाला यह शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL Final 2024: केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। फाइनल में हेड गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें वैभव अरोड़ ने पवेलियन भेजा।

Image

ट्रेविस हेड (साभार-IPL)

IPL Final 2024: कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को अपने लीडिंग रन स्कोरर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ट्रेविस हेड ने निराश किया। क्वालीफायर-1 में मिचेल स्टार्क का शिकार बने ट्रेविस हेड ने एहतियात के तौर पर फाइनल मुकाबले में स्ट्राइक नहीं ली, लेकिन उनका यह टोटका काम नहीं आया और दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वह गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें वैभव अरोड़ा ने रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया।

हैदराबाद के लिए हेडेक बने हेड

फाइनल मुकाबले में हैदराबाद को अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज से अच्छी शुरुआत दिलाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। पिछली 4 पारी में यह तीसरा मौका था जब ट्रेविस हेड खाता भी नहीं खोल पाए। यह सच है कि पिछले साल बॉटम पर फिनिश करने वाली टीम इस साल फाइनल में पहुंची, लेकिन ये भी उतना ही सच है कि पिछले कुछ मुकाबलों में हेड ने अपनी टीम को हेडेक दिया।

आईपीएल में बना डाला शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके साथ ही ट्रेविस हेड के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। बतौर ओपनर आईपीएल फाइनल में गोल्डन डक का शिकार होने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले आदित्य तारे साल 2013 आईपीएल फाइनल में गोल्डन डक का शिकार हुए थे। दूसरे नंबर पर मार्कस स्टोइनिस हैं जो 2020 में गोल्डन डक का शिकार हुए थे।

आईपीएल फाइनल में गोल्डन डक होने वाले ओपनर (Golden Duck in an IPL Final)

आदित्य तारे (2013)

मार्कस स्टोइनिस (2020)

ट्रैविस हेड (2024)*

आईपीएल फाइनल में डक होने वाले ओपनर

एडम गिलक्रिस्ट (2009)

शिखर धवन (2010)

क्रिस गेल (2011)

आदित्य तारे (2013)

पार्थिव पटेल (2015)

मार्कस स्टोइनिस (2020)

ट्रेविस हेड (2024)

आईपीएल में बतौर ओपनर डक पर आउट होने खिलाड़ी की बात करें तो यहां भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नंबर वन पर हैं। एडम गिलक्रिस्ट पहली बार साल 2009 में डक पर आउट हुए थे। कोलकाता के खिलाफ आईपीएल फाइनल में डक पर आउट होने वाले ट्रेविस हेड आखिरी बल्लेबाज बन गए।

End of Article