15 जून खेल की सुर्खियों में फैंस के लिए इंडोनेशिया ओपन से मिली-जुली खबरे हैं। एक तरफ जहां मेंस सिंगल्स में एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है तो वहीं पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन का सफर खत्म हो गया। इसके अलावा एशिया कप की तारीखों का ऐलान हो गया है। हरभजन सिंह ने बीसीसीआई से खास मांग की है। इसके अलावा माइक हेसन ने ट्रेंट बोल्ट के न्यूजीलैंड टीम में वापसी पर प्रतिक्रिया दी है।
एशिया कप की तारीखों का ऐलान
एशिया कप 2023 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही इसकी मेजबानी को लेकर चल रहा विवाद भी थम गया है। यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा। इसकी मेज़बानी श्रीलंका और पाकिस्तान मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट के पहले चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे और बाद के सभी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। इससे पहले इसकी मेजबानी पूरी तरह से पाकिस्तान के पास थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम ने वहां जाने से मना कर दिया था।
क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत और प्रणय
भारत के किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जबकि पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन का सफल राउंड ऑफ 16 में थम गया है। श्रीकांत ने लक्ष्य सेन को 45 मिनट तक चले मैच में 21-17 22-20 से हराया। प्रणय ने हांगकांग के एंगस लोंग को 43 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-16 से मात दी। बात सिंधु की करें तो वो ताइ जू यिंग से 18-21 16-21 से हार गयी।
हरभजन सिंह ने की BCCI से मांग
हरभजन सिंह की मांग है कि वेस्टइंडीज दौरे पर ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को जगह मिले। मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से आग्रह करता हूं कि अब वेस्टइंडीज दौरे पर युवा टीम को भेजने में वक्त नहीं लगाना चाहिए।
न्यूजीलैंड के पूर्व कोच ने की निंदा
न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के अनुबंध पर चिंता जताते हुए टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने कहा कि उनका अनुबंध ‘सही नहीं’ है और ‘इससे गलत चलन शुरू होगा। बोल्ट ने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना अनुबंध छोड़ दिया था।
बीसीसीआई जूनियर चयन समिति में बदलाव
कर्नाटक के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज तिलक नायडू को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति में एस शरत की जगह शामिल किया गया है। शरथ को इस साल की शुरुआत में सीनियर चयन समिति में पदोन्नत किया गया था। नायडू जूनियर चयन पैनल में दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज की शुरुआत
इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की बहुप्रतिक्षित एशेज सीरीज की शुरुआत 16 जून से होने जा रहा है। यह मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतकर यहां पहुंची है और उसके हौसले बुलंद हैं।
(भाषा इनपुट के साथ)
