क्रिकेट

न्यूजीलैंड को लगा विश्व कप से पहले तगड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी पर लटकी बाहर होने की तलवार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 15, 2023, 11:59 PM IST

भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। धाकड़ गेंदबाज अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

Image

टिम साउदी

Photo : AP

लंदन: विश्व कप 2023 से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने इंग्लैंड दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। कीवी टीम के धाकड़ और अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी के ऊपर विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। शुक्रवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में टिम साउदी चोटिल हो गए। उनके दाहिने हाथ के अंगूठे की हड्डी टूट गई है। ऐसे में उनका ठीक होकर विश्व कप में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है।

साउदी को इंग्लैंड की पारी के 14चें ओवर में कैच लेने का प्रयास करते हुए यह चोट लगी। साउदी की चोट के बारे में बयान जारी करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा,'कल उनके उबरने की प्रक्रिया में लगने वाले समय की जानकारी मिलेगी, जब उनकी चोट का और आकलन किया जायेगा।'

साउदी को पांच अक्टूबर से भारत में शुरु हो रहे विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है। केन विलियमसन को टीम का कप्तान चुना गया है। वो चोट से उबरकर इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। ऐसे में साउदी का टीम के साथ नहीं रहना बहुत खलेगा। वो टीम के युवा गेंदबाजों के साथ अपना अनुभव भी साझा करते हैं जो कि भारत जैसे देश में गेंदबाजी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article