क्रिकेट

तिलक वर्मा ने इस खिलाड़ी को दिया पहले पहले अंतरराष्ट्रीय शतक का श्रेय

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 11 रन से जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ ही 4 मैच की टी20 सीरीज में उसने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली।

Image

तिलक वर्मा (साभार-BCCI)

IND vs SA: 4 मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-1 की बराबरी पर थी। दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे, इसलिए जरूरी था कि तीसरे मुकाबले में बल्लेबाज अपनी जिम्मेदारी ले और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाए। लेकिन ऐसा हो न सका और पहले ही ओवर में यान्सेन ने संजू सैमसन को बिना कोई रन बनाए चलता किया। तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्या ने तिलक को भेजा और फिर क्या था इस मौके को उन्होंने दोनों हाथों से लपका और जड़ दिया अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक।

तिलक वर्मा की शतकीय पारी

तिलक वर्मा ने 56 गेंद पर 107 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने इस पारी में साउथ अफ्रीका के सभी गेंदबाज की क्लास लगाई। अपनी इस पारी में तिलक ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक है। तीसरे विकेट के लिए तिलक ने अभिषेक के साथ विस्फोटक अंदाज में 107 रन की साझेदारी की। वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में दूसरे युवा शतकवीर बन गए हैं। पहले नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 21 साल की उम्र में हीं यह कारनामा कर दिया था।

कप्तान सूर्या को दिया पहले शतक का श्रेय

तिलक ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक का श्रेय कप्तान सूर्यकुमार यादव को दिया। मैच के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया इसलिए इस शतक का श्रेय पूरी तरह से उन्हें जाता है। मैच के बाद कप्तान सूर्या ने भी तिलक का एक राज खोला। सूर्या ने बताया कि तिलक मेरे रुम पर आए और मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। मैंने उनसे कहा कि जाओ और खुल कर खेला। उन्होंने पूछा और फिर मौके पर खरे उतरे। मैं उनके और उनके परिवार के लिए बहुत खुश हूं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article