क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर दिखाया 'दस का दम'

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 13, 2023, 09:00 AM IST

India vs Sri Lanka ODI Series: भारतीय क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में घरेलू धरती पर श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए एक स्पेशल माइलस्टोन को पार कर लिया है।

Image

भारत बनाम श्रीलंका (साभार AP)

कोलकाता: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। इसी के साथ ही तीन मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 के अंतर से निर्णायक जीत हासिल कर ली। सीरीज का रविवार को खेला जाने वाला आखिरी मुकाबला अब महज औपचारिकता रह गया है।

श्रीलंका के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड जारी

इस जीत के साथ ही भारत ने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में अजेय रहने का सिलसिला बरकरार रखा है। मौजूदा सीरीज में जीत भारत की श्रीलंका के खिलाफ 11 सीरीज में 10वीं जीत है। दोनों के बीच अबतक खेले गई 11 एकदिवसीय द्विपक्षीय सीरीज में से 10 भारत के नाम रही है जबकि एक बराबरी पर समाप्त हुई। श्रीलंका की टीम एक बार भी सीरीज अपने नाम नहीं कर सकी।

जीत के लिए टीम इंडिया को करनी पड़ी मशक्कत

गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन बनाकर ढेर हो गई थी। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाकर श्रीलंका की पारी को झखझोर दिया था। लेकिन जीत के लिए मिले 216 रन के लक्ष्य का भारतीय टीम आसानी से हासिल नहीं कर सकी। उसे इसके लिए मैदान पर पसीना बहाना पड़ा। भारतीय टीम के एल राहुल की 103 गेंद में 64 रन की नाबाद पारी की बदौलत जीत की दहलीज पार कर सकी। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 36 और श्रेयस अय्यर ने 28 रन की पारियां खेलीं। अंत में कुलदीप यादव ने 10 रन का योगदान बल्ले से भी दिया।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article