क्रिकेट

'Beach' पर वॉलीबॉल खेलते नजर आई टीम इंडिया, ईशान किशन बने कैमरामैन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 3, 2023, 03:33 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया का दूसरा बैच भी वेस्टइंडीज पहुंच गया है। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ईशान किशन कैमरामैन की नई भूमिका में हैं।

Image

भारत और वेस्टइंडीज (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज दौरे के लिए दूसरा बैच भी पहुंचा वेस्टइंडीज
  • बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
  • वॉलीबॉल खेलते नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी

12 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दूसरा बैच भी वेस्टइंडीज पहुंच गया है। पहले बैच में रोहित शर्मा सहित यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी गए थे। दूसरे बैच में ईशान किशन और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंच चुके हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बारे में जानकारी साझा की है।

'Beach' पर टीम इंडिया का वॉलीबॉल सेशन

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए वीडियो में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 'Beach' के किनारे वॉलीबॉल सेशन का भरपूर मजा ले रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को भी देखा जा सकता है, जो पहले बैच में वेस्टइंडीज नहीं गए थे।

दो टेस्ट मैच की है सीरीज

भारतीय टीम इस दौरे पर 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 12 जुलाई से हो जाएगी। पहला टेस्ट मैच 12-16 जुलाई को जबकि दूसरा टेस्ट मैच 20-24 जुलाई को खेला जाएगा।

इन खिलाड़ियों को मिला है पहली बार मौका

इस दौरे पर पहली बार यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ी को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। जायसवाल और गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरे पर अजिंक्य रहाणे को एक बार फिर उप-कप्तान बनाया गया है, जो 18 महीने के लंबे इंतजार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में लौटे थे।

दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर , अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article