क्रिकेट

बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे टीम इंडिया के ये दिग्गज खिलाड़ी, सबकी नजरें रहेंगी

Buchi Babu Cricket Tournament: टेस्ट करियर को पटरी पर लाने के लिए कई भारतीय खिलाड़ी आगामी बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते नजर आने वाले हैं। इनमें बड़े नाम हैं सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और सरफराज खान, जो इस टूर्नामेंट में धमाल मचाते नजर आ सकते हैं।

Image

श्रेयस अय्यर (AP File)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 2024
  • कई भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे
  • सूर्यकुमार यादव सहित कई धुरंधरों पर निगाहें

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपना टेस्ट करियर पटरी पर लाने के लिए बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे जिसमें उनकी टीम मुंबई मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मैच में टीएनसीए एकादश का सामना करेगी।

श्रेयस अय्यर भी मुंबई की टीम का हिस्सा हैं और वह भी सत्र की शुरुआत में होने वाले इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने की कोशिश करेंगे। अय्यर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच फरवरी में खेला था।

कई स्टार खिलाड़ियों से सजी मुंबई की टीम का नेतृत्व सरफराज खान करेंगे जिनके लिए सभी शीर्ष खिलाड़ियों की वापसी के बाद टेस्ट टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा। सरफराज ने इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करके अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था।

विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत अलग-अलग कारण से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे लेकिन उनके बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है।

बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दौर के मैच में सभी का ध्यान निश्चित तौर पर सूर्यकुमार पर रहेगा जिन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2023 में खेला था।

सूर्यकुमार ने इसके बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। बुची बाबू टूर्नामेंट सूर्यकुमार और अन्य स्टार खिलाड़ियों के लिए दलीप ट्रॉफी के लिए अभ्यास का काम करेगा। दलीप ट्राफी पांच सितंबर से शुरू होगींं।

सूर्यकुमार ने अपना अंतिम प्रथम श्रेणी मैच पिछले साल दलीप ट्राफी में ही खोला था। तब वह चार पारियों में केवल 71 रन बना पाए थे। सरफराज ने इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने पांच पारियों में 50 की औसत से 200 रन बनाए जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article