क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद महिला टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद आईसीसी ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के ऊपर जुर्माना लगाया है। जानिए क्या है वजह?

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (साभार BCCI Women)

दुबई: श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में रविवार को खेले गये महिला एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जुर्माना लगाने की घोषणा की। भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदास अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वर्षा बाधित मैच में मेजबान श्रीलंका को नौ विकेट से हराया था।

आईसीसी अंतरराष्ट्रीय मैच रेफरी पैनल की वैनेसा डिसिल्वा ने समय की छूट को ध्यान में रखते हुए भारत पर यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने जारी विज्ञप्ति में बताया,'खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर गति से संबंधित) के तहत खिलाड़ियों पर उनके द्वारा आवंटित समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।'

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपराध और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर अन्ना हैरिस और निमाली परेरा, तीसरे अंपायर लिंडन हैनिबल और चौथे अंपायर डेदुनु डिसिल्वा ने आरोप तय किए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article