क्रिकेट

T20 World Cup 2022: विक्टोरिया की गवर्नर से मिली टीम इंडिया, देखिए हमारे हैंडसम खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 01:53 AM IST

Team India meets Victoria's governer: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के साथ टीम इंडिया के टी20 विश्व कप अभ्यान का आगाज हो जाएगा। उससे पहले शुक्रवार को टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में विक्टोरिया की गवर्नर से मुलाकात करने पहुंची। टीम को न्योता दिया गया था और भारतीय खिलाड़ी यूनिफॉर्म में जंच रहे थे।

Image

विक्टोरिया की गवर्नर से टीम इंडिया की मुलाकात (BCCI)

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2022 का महामुकाबला मेलबर्न में रविवार को खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया अपनी यूनिफॉर्म पहनकर एक खास निमंत्रण पर गवर्नर ऑफ विक्टोरिया से मिलने पहुंची। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली पूरी भारतीय टीम सहित सपोर्ट स्टाफ की गवर्नर हाउस में मेजबान की गई।

बीसीसीआई ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने लिखा, "सम्मानीय लिंडा डेसॉ एसी, विक्टोरिया की गवर्नर सहित कुछ अन्य अहम लोगों ने आज टी20 विश्व कप के आगाज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात की।"

भारतीय खिलाड़ी अपनी ऑफिशियल यूनिफॉर्म में बहुत जंच रहे थे और सोशल मीडिया पर उन्हें हैंडसम टीम से लेकर ना जाने तारीफों में क्या क्या कहा गया। उनको फैंस ने टी20 विश्व कप के लिए शुभकामनाएं दी हैं और ब्लेजर के बाद जब मेन इन ब्लू अपनी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरें तो पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दें ऐसी उम्मीद की जा रही है। भारत-पाक मैच मेलबर्न के प्रतिष्ठित एमसीजी मैदान पर भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे से रविवार को शुरू होगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article