क्रिकेट

Gautam Gambhir Special Day: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए आज का दिन है स्पेशल, जानिए उनसे जुड़े 5 विवाद

Gautam Gambhir Special Day: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए आज का दिन काफी स्पेशल है। गंभीर आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनको पिछले दिनों टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया गया है।

Image

गौतम गंभीर। (फोटो- Gautam Gambhir X)

Photo : Twitter

Gautam Gambhir Special Day: टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व ओपनर गौतम गंभीर सोमवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। गौतम गंभीर हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच पद पर नियुक्त हुए हैं और उनकी कोचिंग में भारत ने श्रीलंका और बांग्लादेश को टी-20 सीरीज में क्लीन स्विप किया है। गौतम इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर की भूमिका में थे, जिनके मार्गदर्शन में केकेआर ने साल 2024 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर गंभीर का करियर शानदार रहा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट की 104 पारियों में 41.96 की औसत के साथ 4154 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 206 था। टेस्ट करियर में उन्होंने 9 शतक, 22 अर्धशतक और एक दोहरा शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने 517 चौके और 10 छक्के भी जड़े थे।

वनडे इंटरनेशनल करियर में गौतम ने 147 मैच की 143 पारियों में 39.68 की औसत के साथ 5238 रन बनाए। उच्चतम स्कोर 150 रहा। वनडे में उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए थे और 561 चौके और 17 छक्के भी जड़े। इसके अलावा उन्होंने, टी-20 इंटरनेशनल में 37 मैच की 36 पारियों में 27.41 की औसत और 119 के स्ट्राइक रेट के साथ 932 रन बनाए थे। गौतम का उच्चतम स्कोर 75 रहा है, जिसमें उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए थे। इस फॉर्मेट में गंभीर ने 109 चौके और 10 छक्के जड़े हैं।

आईपीएल में गौतम ने 154 मैच की 152 पारियों में 31.01 की औसत के साथ 4218 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 93 रहा। आईपीएल में उन्होंने 36 अर्धशतक के साथ 491 चौके और 59 छक्के जड़े। गौतम हमेशा से मैदान पर अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते थे। कई बार विपक्षी खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी बहस भी हो जाती थी। खासतौर पर पाकिस्तानी गेंदबाजों और खिलाड़ियों के साथ।

इसके अलावा गंभीर की आईपीएल में भी विराट कोहली और लीजेंड्स लीग क्रिकेट में श्रीसंत के साथ गंभीर की बहस देखने को मिल चुकी है। गौतम का बल्ला हमेशा से पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ खूब चला है। चाहे वह वनडे सीरीज का मैच हो या फिर साल 2007 में टी-20 विश्व कप का फाइनल मैच, जिसमें उन्होंने शानदार 75 रनों की पारी खेली थी।

साल 2007 में पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के साथ गौतम की तीखी बहस हुई थी, जो उस समय चर्चा का विषय बन चुकी थी। इसके अलावा साल 2010 में आयोजित एशिया कप के मैच में गौतम और कामरान अकमल के बीच बहस देखने को मिली थी। यहां तक कि बीच बचाव के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आना पड़ा था।

इसके अलावा साल 2013 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेल रहे विराट कोहली से भिड़ गए थे। यह वह दौर था जब, विराट क्रिकेट की दुनिया में बड़े स्टार के तौर पर उभर रहे थे। वहीं, गौतम उनके सीनियर खिलाड़ी थे।

इसके बाद गौतम और विराट के बीच आईपीएल 2023 में जो मैदान पर कहासुनी हुई, वह काफी चर्चाओं में रही। तब लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज नवीन उल हक के साथ आरसीबी के विराट कोहली की बहस हुई थी। मैच खत्म होने के बाद भी इन खिलाड़ियों में शब्दों का आदान-प्रदान चालू था। इस ड्रामे में विराट और गौतम का एक बार फिर आमना-सामना हुआ था और मैदान पर ही बहस देखने के लिए मिली थी। तब गौतम गंभीर ने अपने टीम के खिलाड़ियों का पूरी तरह से सपोर्ट किया था।

गौतम गंभीर की भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत के साथ भी बहस होते देखी गई थी। यह लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2023 की बात है। श्रीसंत ने अपनी गेंदबाजी के दौरान गंभीर की और घूरा था और उसके बाद गंभीर भी चुप नहीं रहे थे। बाद में श्रीसंत ने गंभीर को लड़ाकू कहा था जो हमेशा अपने साथियों के साथ लड़ते रहते हैं।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!