क्रिकेट

TATA IPL, GT vs CSK, Head to Head: धोनी के धुरंधर या हार्दिक के शेर, आंकड़ों की जंग में जानिए किसका पलड़ा है भारी?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 09:00 AM IST

TATA IPL 2023, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings Head to head: आईपीएल के नए सीजन का आगाज हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात जायंट्स और एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। जानिए कैसी रही है अबतक दोनों के बीच भिड़ंत।

Image

टाटा आईपीएल 2023 गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings, Head to Head: इंडियन प्रीमियर लीग के सोलहवें सीजन की शुरुआत शुक्रवार 31 मार्च को पिछले बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चार बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। आईपीएल का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या की टीमों की बीच भिड़ंत के साथ नए सीजन की शुरुआत हो रही है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक बेहद बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।

गुजरात-चेन्नई के बीच ऐसी रही है भिड़ंत (GT vs CSK, Head to Head)

दोनों टीमों के बीच यह आईपीएल इतिहास की तीसरी भिड़ंत होगी। पिछले सीजन डेब्यू करने वाली गुजरात जायंट्स की टीम ने धोनी की कप्तानी वाली टीम को जीत का एक भी मौका नहीं दिया। दोनों के बीच पिछले साल दो मैच खेले गए थे। जिसमें से दोनों हार्दिक सेना के खाते में गए थे। ऐसे में गुजरात की नजर अपने घर पर जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। वहीं चेन्नई के सुपर किंग्स गुजरात के खिलाफ हार के हार के सिलसिले को बंद करने की फिराक में होंगे।

ऐसी रही थी पिछले सीजन के मुकाबलों में जंग

आईपीएल 2022 में चेन्नई और गुजरात का पहली बार आमना-सामना हुआ था। पहले मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य को गुजरात टाइटन्स ने 19.5 ओवर में 1 गेंद और 3 विकेट रहते हासिल कर लिया था। इसके बाद दूसरी भिड़ंत में भी चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 133 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। इसके बाद मिले 134 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 5 गेंद और 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article