क्रिकेट

GT vs CSK TATA IPL 2023 Playing XI: आज चेन्नई और गुजरात की टीमें आज इस प्लेइंग XI के साथ संभाल सकती हैं मैदान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 31, 2023, 07:35 PM IST

GT vs CSK 1st ODI Playing 11, Dream11 Team Today Match: आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2023 के उद्घाटन मुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11, यहां जानिए नाम।

Image

गुजरात जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, टाटा आईपीएएल 2023, प्लेइंग-11

अहमदाबाद: आईपीएल-16 का आगाज एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मौजूदा खिताब विजेता गुजरात टाइटन्स के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। दोनों टीमें तीसरी बार एक दूसरे से आईपीएल में भिड़ने जा रही हैं। पिछले साल दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबले गुजरात के खाते में गए थे। ऐसे में एमएस धोनी गुजरात के खिलाफ जीत खाता खोलने और हार्दिक पांड्या जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान में उतरेंगे।

धोनी फिर देंगे अनुभव को तरजीह

एमएस धोनी एक साल लंबे अंतराल के बाद मैदान में उतरेंगे। उनकी कप्तानी में चेन्नई के लिए पारी का आगाज करने डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी उतरेगी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मोइन अली और चौथे पर अंबाती रायुडू नजर आएंगे। पांचवें पायदान पर बेन स्टोक्स, छठे पर शिवम दुबे और सातवें नंबर पर एमएस धोनी अपने बल्ले का जादू दिखाएंगे। आठवें नंबर पर रवींद्र जडेजा होंगे। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोईन अली, रवींद्र जडेजा और महीष तीक्ष्णा के कंधों पर होगी। वहीं तेज गेंजबाजी का जिम्मा दीपक चाहर, बेन स्टोक्स, शिवम दुबे और राजवर्धन हंगारगेकर के जिम्मे होगी। हंगारगेकर इस मैच में आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।

गिल और साहा की जोड़ी करेगी आगाज

वहीं गुजरात जायंट्स के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा की जोड़ी कर सकती है जो कि टीम के विकेटकीपर भी होंगे। उसके बाद तीसरे नंबर पर अनुभवी केन विलियमसन और चार पर डेविड मिलर होंगे। पांचवें पायदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या और छठे पर मैथ्यू वेड होंगे। सातवें पर राहुल तेवतिया और आठवें पर ऑलराउंडर विजय शंकर बल्लेबाजी करेंगे। वो तेज गेंदबाजी में भी हाथ बटाएंगे। राशिद खान स्पिन आक्रमण का जिम्मा संभालेंगे। शिवम मावी और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। उनका साथ हार्दिक पांड्या भी देंगे।

संतुलित हैं दोनों टीमें

दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही हैं। ऐसे में एक बार फिर दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। जैसा पिछले सीजन हुआ था जहां आखिरी ओवर में गुजरात जीत दर्ज करने में सफल हुई। हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर कौन से होंगे इसके बारे में फिलहाल कुछ कह पाना संभव नहीं हैं क्योंकि इसके लिए बहुत से कारकों पर विचार विमर्श्र होगा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा(विकेटकीपर), केन विलियमसन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, जोसुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

गुजरात टाइटंस के सब्सिच्यूट खिलाड़ी

बी. साई सुदर्शन, जयंत यादव, मोहित शर्मा, अभिनव मनोहर, केएस भरत।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11:

एमएस धोनी(कप्तान), डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, मोइन अली, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगरगेकर।

चेन्नई सुपर किंग्स के सब्सिच्यूट खिलाड़ी

तुषार देशपांडे, सुभ्रांशु सेनापति, शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, निशांत सिंधु।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article