क्रिकेट

T20 World Cup Today Match 12 February 2026: टी20 विश्व कप में आज किसका-किसका मैच है, जानिए शेड्यूल

T20 World Cup Today Match 12 February 2026: टी20 वर्ल्ड कप में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह 11 बजे, दोपहर 3 बजे और शाम को 7 बजे खेले जाने वाले इन 3 मैचों में एक मुकाबला भारत का भी होगा। आज भारत विश्व कप में अपना दूसरा मैच खेलने जा रहा है। यहां जानिए आज किसका-किसका मैच है और किस समय।

Image

आज टी20 विश्व कप में किसका-किसका मैच है

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026
  • आज विश्व कप में तीन रोचक मुकाबले
  • भारत वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगा

T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule 12 February: टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े मंच वर्ल्ड कप 2026 में आज छठा दिन है। विश्व कप में आज (गुरूवार) तीन दिलचस्प मुकाबले होंगे। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज बड़ा दिन रहेगा क्योंकि टीम इंडिया आज अपना विश्व कप में अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है। यूएसए के खिलाफ पहला मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना विजयी सिलसिला जारी रखने का प्रयास करेगी। आज जिन 6 टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले जाने हैं, वो टीमें हैं भारत, नेपाल, श्रीलंका, ओमान, इटली और नामीबिया। आइए जानते हैं दिन के तीनों मैचों के बारे में और कितने बजे कौन सा मैच शुरू होगा।

आज का पहला मुकाबलाः टी20 विश्व कप 2026 में आज का पहला मैच ग्रुप-B का होगा। इस मैच में विश्व कप के सह-मेजबान श्रीलंका और ओमान की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका ने इस विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में जीत दर्ज की थी। उस मैच में श्रीलंका 20 रनों के करीबी अंतर से जीता था। वहीं, ओमान की टीम अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे खिलाफ हार गई थी। जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेटों से करारी शिकस्त दी थी।

आज का दूसरा मुकाबलाः वर्ल्ड कप में आज का दूसरा मैच ग्रुप-C की दो बहुत ही दिलचस्प टीमों के बीच खेला जाना है। ये मैच नेपाल और इटली के बीच होगा। एक तरफ है नेपाल की टीम जिसने अपने पहले मैच में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड की धड़कनें बढ़ा दी थीं, उस मैच में 185 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल सिर्फ 4 रन से हारी थी और इंग्लैंड एक बड़े उलटफेर से बच गई थी। वहीं, आज की दूसरी टीम है इटली जो पहली बार वर्ल्ड कप में उतरी है और अपना पूरा प्रभाव छोड़ने का प्रयास करती दिख रही है। अपने पहले मैच में इटली को स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रनों से हार मिली थी, लेकिन आज नेपाल के खिलाफ इटली कुछ नए प्रयोग करने की कोशिश में रहेगी।

आज का तीसरा मुकाबलाः टूर्नामेंट में आज का तीसरा मैच सबसे ज्यादा नजरें खींचने वाला रहेगा। ये मैच आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-A में सह-मेजबान भारत और अफ्रीकी देश नामीबिया के बीच खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ बहुत बुरी स्थिति से निकलते हुए जीत दर्ज करने में सफल रही थी, उस मैच में सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी ना आई होती तो नतीजा चौंकाने वाला भी हो सकता था। भारत आज उस मैच से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहेगा। जबकि, दूसरी तरफ होगी नामीबिया की टीम जिसका पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ हुआ था और उस मैच में नामीबिया ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे, जवाब में नीदरलैंड की टीम 2 ओवर बाकी रहते 7 विकेट से जीत गई थी।

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज के मैचों का कार्यक्रम, कब और कहां होगा किसका मैच? (T20 World Cup 2026 Today Matches Schedule, 12 February 2026)

किसका-किसका मैच कहां पर होगा मुकाबला मैच का समय
1. श्रीलंका Vs ओमानपाल्लेकेले (पाल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम)सुबह 11 बजे
2. इटली Vs नेपालमुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)दोपहर 3 बजे
3. भारत Vs नामीबियादिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम)शाम 7 बजे
आज टी20 विश्व कप में होने वाले तीन मैचों में सभी छह टीमें अपना-अपना दूसरा मैच खेलने वाली हैं। ऐसे में इन मैचों के नतीजों के बाद अलग-अलग ग्रुप की इन टीमों की प्वाइंट्स टेबल में भी स्थिति साफ होनी शुरू हो जाएगी।
Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article