क्रिकेट

T20 World Cup: कोरोना संक्रमित होने के बावजूद श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरा आयरलैंड का खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 01:00 PM IST

टी20 विश्व कप 2022 में आयरलैंड के ऑलराउंडर श्रीलंका के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में कोराना संक्रमित होने के बावजूद खेलते नजर आए। ऐसा आईसीसी और स्थानीय प्रशासन की कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक हुआ है।

Image

george-dockrell

होबार्ट: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2022 में रविवार को कोराना का पहला मामला सामने आया। आयरलैंड के ऑलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोराना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डॉकरेल मैच में खेले और उन्होंने 16 गेंद में 14 रन की पारी खेली। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने डॉकरेल के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। ऐसे में उन्हें आईसीसी की नई कोरोना गाइडलाइंस और ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइंस के तहत रखा गया।

आईसीसी के मौजूदा नियमों के मुताबिक अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को मैच खेलने और अभ्यास करने से नहीं रोका जा सकेगा। हालांकि पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी को मैच और अभ्यास वाले दिन साथी खिलाड़ियों से अलग यात्रा करनी होती है।

डॉकरेल में दिखे हैं कोरोना के हलके लक्षण

टी20 विश्व कप की आधिकारिक वेबसाइट में डॉकरेल के बारे में जारी बयान में कहा गया, डॉकरेल में कोरोना के हलके लक्षण देखे गए हैं। आयरलैंड की मेडिकल टीम ने रविवार को खेले गए मैच में उनकी उपलब्धता के मद्देनजर उनके लोगों से मिलने जुलने पर नियंत्रण स्थानीय प्रशासन और आईसीसी के निर्देशों के अनुरूप रखा। आईसीसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, विरोधी टीम और स्टेडियम के स्टाफ को इस बारे में सूचित कर दिया गया था।

स्कॉटलैंड के खिलीफ डॉकरेल ने खेली थी अहम पारी

30 वर्षीय डॉकरेल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में 27 गेंद में 39 रन की अहम पारी खेली थी। इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करके आयरलैंड की टीम सुपर-12 में पहुंची थी। आयरलैंड सुपर-12 राउंड में अपना दूसरा मुकाबला 28 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article