क्रिकेट

T20 World Cup Points Table Updates (12-february-2026): भारत, श्रीलंका और इटली की जीत के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

T20 World Cup Points Table Update Today in Hindi After 18th Match, IND बनाम NAM आज के मैच के बाद जाने ताजा मेंस वर्ल्ड कप 2026 की अंक तालिका का हाल: टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को श्रीलंका-ओमान, इटली-नेपाल और भारत-नामीबिया के बीच मैच खेले गए। इन मुकाबलों में श्रीलंका, इटली और भारत की जीत के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का ताजा हाल।

T20 World Cup 2026 Points Table Update

टी20 विश्व कप 2026 प्वाइंट्स टेबल अपडेट

T20 World Cup 2026 Points Table Update (12-february): टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को श्रीलंका-ओमान, इटली-नेपाल और भारत-नामीबिया के बीच मैच खेले गए। दिन की शुरुआत कोलंबो में श्रीलंका और ओमान के बीच मुकाबले के साथ हुई। ग्रुप बी के इस मुकाबले में मेजबान श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया था इसके बाद ओमान की टीम को श्रीलंका ने 9 विकेट पर 120 रन पर रोककर मैच 105 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। दिन के दूसरे मुकाबले में ग्रुप सी में इटली ने नेपाल के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करके सबको चौंका दिया। नेपाल की टीम इटली के खिलाफ 123 रन बनाकर ढेर हो गई इसके बाद जीत के लिए मिले 124 रन के लक्ष्य को इटली ने 12.4 ओवर में बगैर कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। दिन का अंत भारत और नामीबिया के बीच नई दिल्ली में खेले गए मुकाबले के साथ हुआ। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया और नामीबिया को 18.1 ओवर में 116 रन ढेर करके 93 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। जानिए इन तीनों मुकाबलों के बाद जानिए कैसा है अंक तालिका का ताजा हाल।

ग्रुप ए

पोजीशनटीममैच जीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1भारत 2204+3.050
2पाकिस्तान2204+0.932
3नीदरलैंड 21120.356
4यूएसए2020-1.525
5नामीबिया2020-2.884

ग्रुप बी

पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1श्रीलंका22043.125
2ऑस्ट्रेलिया11023.350
3जिंबाब्वे11022.702
4आयरलैंड2020-2.175
5ओमान2020-4.306

ग्रुप सी

पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1वेस्टइंडीज22001.625
2स्कॉटलैंड21120.950
3इटली2112-0.352
4इंग्लैंड2112-0.650
5नेपाल2020-1.854

ग्रुप डी

पोजीशनटीममैचजीतहारप्वाइंट्सनेट रन रेट
1न्यूजीलैंड22041.919
2दक्षिण अफ्रीका22041.425
3अफगानिस्तान2020-0.555
4यूएई1010-2.763
5कनाडा1010-2.850

कल किसके हैं मैच (13 फरवरी, 2026 के मैच)

टी20 विश्व कप 2026 में तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के बीच, दूसरा कनाडा और यूएई के बीच और तीसरा यूएसए और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article