क्रिकेट

T20 World Cup 2024, PAK vs IRE Match Pitch Report, Weather: पाकिस्तान-आयरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

T20 World Cup 2024, PAK vs IRE Pitch Report: टी20 विश्व कप 2024 के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भिड़ंत होगी। जानिए कैसा होगा लॉडरहिल में पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

Image

आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2024, पिच और वेदर रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होगी भिड़ंत
  • फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा मुकाबला
  • दो दिन में दो मैच चढ़ चुके हैं बारिश की भेंट

T20 World Cup 2024, PAK vs IRE Pitch Report And Lauderhill Florida Weather Forecast Today: टी20 विश्व कप 2024 के 36वें मुकाबले पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच भिड़ंत होगी। ग्रुप ए का ये मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम की बाबर आजम(Babar Azam) के हाथों में है जबकि आयरलैंड की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) कर रहे हैं। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला साख की लड़ाई है। दोनों टीमें सुपर-8 राउंड से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में दोनों ही टूर्नामेंट में अपने सफर का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। आयरलैंड की टीम अबतक कोई मैच नहीं जीत सकी है। पाकिस्तान को कनाडा के खिलाफ ही जीत मिली है। पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम के बीच अबतक कुल 4 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैच पाकिस्तान ने और एक मैच आयरलैंड ने जीता है। आयरलैंड को ये जीत पाकिस्तान के हालिया आयरलैंड दौरे के पहले मैच में मिली थी। आयरलैंड की टीम उस मुकाबले में मिली जीत से दबाव में चल रही पाकिस्तानी टीम के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि पाकिस्तान की पलड़ा आयरलैंड के खिलाफ भारी रहेगा।

आज कैसा रहेगा लॉडरहिल फ्लोरिडा का मौसम (Lauderhill Florida Weather Today)

फ्लोरिडा के लॉडरहिल में शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े दस बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) से मैच खेला जाएगा। लॉडरहिल में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। इस मैदान पर खेले जाने वाले पिछले दो मैच(अमेरिका-आयरलैंड और कनाडा-भारत) बारिश की भेंट चढ़ गए। ऐसे में लगातार तीसरे दिन भी मैच के बारिश की भेंट चढ़ने की आशंका है। लॉडरहिल में लगातार बारिश हो रही है और मैदान पूरी तरह सूख नहीं पा रहा है। मैदान को पूरी तरह ढकने के लिए कवर्स नहीं हैं। रविवार को हालांकि मौसम के थोड़ा बेहतर रहने की संभावना है लेकिन मैच का आयोजन रात को होने वाली बारिश और आउटफील्ड कितनी गीली है इसपर निर्भर करेगा।

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड फ्लोरिडा की पिच रिपोर्ट (PAK vs IRE Pitch Report)

फ्लोरिडा की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती है और यहां मैच में बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। लेकिन लगातार बारिश की वजह से मैदान गीला है और पिच पर भी नमी है। ऐसे में पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी। आउटफील्ड भी धीमी होगी। इस वजह से रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (PAK vs IRE Squad)

टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket team for T20 World Cup 2024):

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान (विकेट कीपर), फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

टी20 विश्व कप 2024 के लिए आयरलैंड की टीम (Ireland Squad for T20 World Cup 2024):

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article