क्रिकेट

T20 World Cup: चोट नहीं छोड़ रही है कंगारुओं का पीछा, आखिरी वक्त में हुआ बड़ा बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 06:55 PM IST

मेजबान ऑस्ट्रेलिया चोटों से परेशान है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंगलिश चोट की वजह से आगामी टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं उनकी जगह टीम में युवा ऑलराउंडर कैमरूम ग्रीन को शामिल किया गया है। डेविड वॉर्नर भी चोट की वजह से भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं खेले थे।

Image

Cameron-Green

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गोल्फ खेलते हुए चोटिल हुए थे जोश इंगलिश
  • हथेली में चोट की वजह से नहीं कर पाएंगे बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग
  • उनकी जगह मिला कैमरून ग्रीन को मौका, आधिकारिक तौर पर आईसीसी ने किया ऐलान

सिडनी: डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम भी चोटों से परेशान है। कंगारू टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिश अप्रत्याशित रूप से चोटिल होकर टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए। 27 वर्षीय इंगलिस को न्यू साउथ वेल्स क्लब में गोल्फ खेलते हुए एक दुर्घटनावश हाथ में चोट लग गयी थी।उनका चोट से उबरना मुश्किल नजर आ रहा है ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने उनके बदल टीम में ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को शामिल किए जाने की घोषणा कर दी।

जोश इंगलिश बाहर, कैमरून ग्रीम की हुई एंट्री

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुए बदलाव के बारे में आईसीसी ने बयान जारी करते हुए कहा, 'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 की तकनीकी समिति ने आस्ट्रेलियाई टीम में जोश इंगलिस की जगह कैमरून ग्रीन को शामिल करने को मंजूरी दी है।' अबतक सात टी20 खेल चुके ग्रीन को इंगलिश के दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद चुना गया। भारत के खिलाफ पिछले महीने मोहाली में ग्रीन ने अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में भारत के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप के लिए मजबूत दावा पेश किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में दो अर्धशतक समेत 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगा ऑस्ट्रलिया

ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को पिछले बार की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत सुपर-12 दौर के पहले मुकाबले के साथ करेगी। टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की गर्दन में चोट है। वो भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में नहीं खेले थे। उनकी फिटनेस के बारे में फिलहाल कोई अपडेट नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने जोश इंगलिस की फिटनेस के बारे में कहा, 'उसकी (जोश) की हथेली पर चोट से बल्ला पकड़ने में परेशानी होगी और अगर वह विकेटकीपिंग करता है तो इसमें भी असर पड़ेगा।'

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article