एशिया कप 2022 चैंपियन श्रीलंका रविवार को जब टी20 विश्व कप 2022 के उद्घाटन मैच में मैदान पर उतरी तो शायद ही किसी को बड़े उलटफेर का अंदाजा था। लेकिन नामीबिया ने नामुमकिन को मुमकिन बनाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रन से रौंदा, जो उसकी टॉप 10 में शुमार किसी टीम के खिलाफ पहली जीत है। आईसीसी रैंकिंग में 14वें पायदान पर मौजूद नामीबिया की जीत के हीरो ऑलराउंडर जेन फ्राइलिंक रहे। फ्राइलिंक ने ना सिर्फ बैट बल्कि बॉल से भी धमाल मचाया।
क्रिकेट
T20 World Cup: ये प्लेयर है नामीबिया की ऐतिहासिक जीत का हीरो, पहले बैट और फिर बॉल से मचाया धमाल
- Agency by: Agency
- Updated Oct 16, 2022, 03:45 PM IST
Jan Frylinck bags the Player of the Match award in Sri Lanka vs Namibia clash: नामीबिया ने रविवार को टी20 विश्व कप 2022 में श्रीलंकाई टीम को बुरी तरह रौंद डाला। श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरफ फ्लॉप रहे। नामीबिया के बड़ा उलटफेर करने में ऑलराउंडर जेन फ्राइलिंक ने अहम भूमिका निभाई।
T20 World Cup: ये प्लेयर है नामीबिया की ऐतिहासिक जीत का हीरो, पहले बैट और फिर बॉल से मचाया धमाल
