LIVE
IND vs NED T20 LIVE Updates: नीदरलैंड को विराट कोहली से खतरा, कप्तान ने कही ये बात
IND vs NED T20 LIVE Updates: नीदरलैंड को विराट कोहली से खतरा, कप्तान ने कही ये बात
OCT 26, 2022 19:03 IST
नीदरलैंड को विराट कोहली से खतरा
विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। कोहली की फॉर्म देख नीदरलैंड को भी डर सता रहा है। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भारत के खिलाफ मैच से पहले कहा कि कोहली ने पाकिस्तान के विरुद्ध जो किया, वो अविश्वसनीय था। उम्मीद है कि कोहली हमारे खिलाफ पाकिस्तान जैसा प्रदर्शन नहीं दोहराएंगे।
OCT 26, 2022 18:21 IST
प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं करेगा भारत
भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हांब्रे ने बुधवार को पुष्टि की कि नीदरलैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी को आराम नहीं दे रहे। जब आपको टूर्नामेंट में लय मिल जाती है तो आप चाहते हैं कि व्यक्तिगत खिलाड़ी भी लय में रहें, इसलिए प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण बन जाता है।
OCT 26, 2022 17:14 IST
चौकों के पचासे के नजदीक लीड
नीदरलैंड के बास डी लीड टी20 अंतरराष्ट्रीय में 50 चौके पूरे करने से आठ चौके दूर हैं। उन्होंने 27 मैचों में अब तक 42 चौके ठोके हैं।
OCT 26, 2022 16:13 IST
हार्ड वर्क और स्मार्ट वर्क पर बोले सूर्या
भारतीय टीम में चयन के लिए लंबा इंतजार करने वाले सूर्यकुमार यादव ने चयनकर्ताओं को आकर्षित करने के लिए अपने खेल में कुछ बदलाव किया तथा अपने ‘हार्ड वर्क’ (कड़ी मेहनत) को ‘स्मार्ट वर्क’ में बदला। सूर्यकुमार ने कहा, 'मेरी पत्नी देविशा और मैंने 2017-18 में इस पर मनन किया और कुछ स्मार्ट वर्क करने का फैसला किया। आप कड़ी मेहनत करते हो जिसके दम पर आप आगे बढ़ते हो लेकिन हमने कुछ अलग करने का फैसला किया।' उन्होंने कहा, 'मैंने भोजन पर ध्यान दिया और कम भोजन करना शुरू कर दिया। मैंने कुछ ऐसी चीजें की जिनसे मुझे वास्तव में 2018 और 2019 के घरेलू सत्र में मदद मिली। इसके बाद 2020 में मेरा शरीर पूरी तरह से बदल गया था।'
OCT 26, 2022 15:04 IST
600 चौके कंप्लीट करने वाले हैं राहुल
भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सभी फॉर्मेट में 600 चौके पूरे करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्हें इस आंकड़े को छुने के लिए महज एक चौके की दरकार है।
OCT 26, 2022 14:03 IST
टीम इंडिया को ठंडा खाना दिया गया
भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को सिडनी में भोजन की व्यवस्था से खुश नहीं थी। भारतीय खिलाड़ियों को ठंडा खाना परोसा गया, जिसमें सैंडविच और फलाफेल (मसले हुए मसालेदार छोले या अन्य दालों से बना व्यंजन) था।
OCT 26, 2022 13:02 IST
IND vs NED Head to Head
भारत और नीदरलैंड के बीच अब तक सिर्फ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने दोनों ही बार नीदरलैंड को धूल चटाई है।
OCT 26, 2022 12:20 IST
कैसी होगी एससीजी की पिच?
सिडनी की पिच से पहले बल्लेबाजी करने वाली को अधिक सहायता मिलने की संभावना है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को भी फायदा होगा। यहां स्पिनरों की अहम भूमिका निभाने की संभावना के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण भी छाप छोड़ सकता है।
OCT 26, 2022 12:15 IST
कैसा रहेगा सिडनी का मौसम?
सिडनी में परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के निचले स्तर पर रहेगा। उमस के 60 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है।
OCT 26, 2022 11:42 IST
नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग-11
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स ओडोड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, टॉम कूपर, कॉलिन एकरमैन, टिम प्रिंगल, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।
OCT 26, 2022 11:42 IST
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
OCT 26, 2022 11:42 IST
OCT 26, 2022 11:37 IST
नीदरलैंड का स्क्वाड
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओडॉड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, टिम प्रिंगल, टिम वैन डेर गुग्टेन, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन, लोगान वैन बीक, तेजा निदामानुरु , ब्रैंडन ग्लोवर, शारिज अहमद, स्टीफन मायबर्ग।
OCT 26, 2022 11:37 IST
भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह हर्षल पटेल, ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, दीपक हुड्डा।
