क्रिकेट

टी नटराजन ने अपने गांव के युवाओं को दिया ऐसा तोहफा, फैंस कर रहे हैं तारीफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2023, 01:31 PM IST

टीम इंडिया के गेंदबाज और यॉर्कर किंग टी नटराजन ने अपने गांव में एक क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत की। उन्होंने इसका उद्धाटन विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से कराया। कार्तिक ने उनके इस कदम की खूब तारीफ की। नटराजन इस एकेडमी में बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देंगे। नटराजन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं।

Image

टी नटराजन (साभार-Instagram)

टीम इंडिया के यॉर्कर किंग और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले टी नटराजन ने अपने गांव वालों को ऐसा तोहफा दिया है जिसकी सब खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल नटराजन एक क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं। इसी के अंतर्गत उन्होंने अपने गांव चिन्नाप्पमपट्टी में जमीन खरीदी थी। जिस पर एक क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया गया था और अब उसका उद्घाटन कर दिया गया है। नटराज के इस क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन दिनेश कार्तिक ने किया। इसके बाद उन्होंने पिच का मुआयना भी किया।

इस मौके पर दिनेश कार्तिक ने नटराजन को अपना पैसा भविष्य के क्रिकेटर को तैयार करने में लगाने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ खिलाड़ी साई किशोर भी मौजूद थे और उन्होंने भी नटराज के इस काम की तारीफ की।

बच्चों को ट्रेनिंग देंगे नटराजन

इस मौके पर टी नटराज ने कहा कि वह यहां बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देंगे। नटराजन की बात करें तो उन्हें यॉर्कर गेंद का स्पेशलिस्ट कहा जाता है। वह टीम इंडिया के लिए 1 टेस्ट 2 वनडे और 4 T20I मैच खेल चुके हैं। उनके नाम टेस्ट और वनडे में 3-3 जबकि टी20 में 7 विकेट है। उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। उसके बाद वह इंजरी के कारण कुछ वक्त तक मैदान से दूर थे। नटराजन ने आईपीएल 2023 में वापसी की थी। वह आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। उन्होंने 12 मैच के 12 इनिंग में 10 विकेट चटकाए थे। उन्हें डेथ ओवर में गेंदबाजी करने में महारथ हासिल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article