क्रिकेट

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बताया किसने बनाया उन्हें टी20 टीम का कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहली बार कप्तानी संभाालने के बारे में किसने जानकारी थी। वह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने हाल हीटी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। यह तीसरा मौका था जब भारत इस फॉर्मेट में चैंपियन बना।

Image

सूर्यकुमार यादव (साभार-BCCI)

India New Captain: सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को पटखनी देकर ऐसा कारनामा कर दिया जो आज तक कोई भी टीम नहीं कर पाई। इतना ही नहीं जीत प्रतिशत के मामले में वह इस फ़ॉर्मेट में भारत के सबसे सफल कप्तान के तौर पर सामने आए, लेकिन अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि किसने उन्हें पहली बार इस बारे में बताया कि वह टी20 में टीम इंडिया का नेतृत्व करने जा रहे हैं। वह भारत के तीसरे कप्तान हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई। उनसे पहले 2007 में एमएस धोनी ने और 2024 में रोहित शर्मा ने यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

जय शाह का आया था फोन

सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी को लेकर पीटीआई को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उस वक्त जय भाई बीसीसीआई के सचिव थे। उन्होंने श्रीलंका सीरीज से 3-4 दिन पहले हमें कॉल किया और कहा कि वे मुझे टी20 टीम का कप्तान बनाने जा रहे हैं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि यह सब कुछ रोहित भाई और अजीत भाई ने प्लान किया होगा। गौतम गंभीर बाद में आए। वे राहुल सर (राहुल द्रविड़) के साथ बैठे थे और जय भाई के साथ इसकी चर्चा कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने यह निर्णय लिया कि मुझे भारतीय टीम का नेतृत्व करना चाहिए।

कप्तान बनने के बाद टीम लगातार जीत रही थी, लेकिन सूर्यकुमार का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ था। 2025 में सूर्या के केवल 214 रन थे और इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला था। लेकिन 2026 की शुरुआत सूर्या ने धमाकेदार तौर से की और जब वह टी20 वर्ल्ड कप में उतरे तो उनकी फॉर्म उनके साथ थी। इतना ही नहीं उन्होंने पहले ही मुकाबले में 84 रन की अहम पारी खेली जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी यूएसए के खिलाफ संघर्ष कर रही थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article