क्रिकेट

सूर्या की इनिंग को कोहली ने बताया था वीडियो गेम जैसा, अब SKY ने दिया जवाब

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 26, 2023, 07:21 PM IST

सूर्याकुमार यादव ने विराट कोहली के वीडियो गेम वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस बल्लेबाजी को कोहली वीडियो गेम बता रहे हैं वह मेरे लिए बिल्कुल समान्य सी बात है। हमने टेनिस बॉल में भी उसी तरह की बल्लेबाजी की है और हमारे लिए कुछ अटपटा नहीं है।

Image

सूर्यकुमार यादव (साभार-IPL)

पिछले सीजन में आखिरी पायदान पर रहने वाली मुंबई इंडियंस अगर इस सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय कर पाई है तो इसमें सबसे बड़ा रोल सूर्यकुमार यादव का रहा है। सूर्या का बल्ला शुरुआती कुछ मैचों में भले ही खामोश था, लेकिन एक बार जब उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली तो मुंबई ने प्लेऑफ तक का सफर तय कर लिया।

इस सीजन मुंबई ने 4 बार 200 से ज्यादा का रन सफलतापूर्व चेज किया और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुंबई की तरफ से सूर्या इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या 15 मैच में 41.85 की औसत और 183.78 की स्ट्राइक रेट से 544 रन बना चुके हैं। वह अब तक 1 शतक और 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ केवल 49 गेंद में 103 रन की पारी खेली थी और अपने टीम को एकतरफा तरीके से जीत दिलाई थी।

जियो सिनेमा पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी स्टाइल को लेकर बात की है। उनकी बल्लेबाजी को देख कर कभी विराट कोहली ने उनकी तारीफ की थी और कहा था कि उनकी बल्लेबाजी वीडियो गेम जैसी है।

सूर्यकुमार यादव ने कहा 'जब मैं अपनी बल्लेबाजी को देखता हूं तो यह मुझे वीडियो गेम की तरह बिल्कुल नहीं लगता है। यह मेरे लिए समान्य बल्लेबाजी की तरह ही है क्योंकि मैं हमेशा इसी अंदाज में बल्लेबाजी करता हूं।' यहां तक की मैं जब टेनिस बॉल से भी खेला करता था तो मैं इसी अंदाज में खेलता था। इसके पीछे वजह यह थी कि एक तरफ बाउंड्री छोटी हुआ करती थी और उसका फायदा उठाना होता था। मेरी आदत रही है विकेटकीपर के पीछे रन शॉट्स खेलकर रन बनाने की। यही वजह है कि फैंस ने सूर्या को भारत का 360 डिग्री प्लेयर बुलाना शुरू कर दिया है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article