राजकोट: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाल मचा दिया। उन्होंने अपना आतिशी बल्लेबाजी की मुजाहिरा पेश करते हुए 26 गेंद में पचासा जड़ दिया। पचासा जड़ने से ठीक पहले सूर्यकुमार ने अपना 360 अंदाज दिखाते हुए 13वें ओवर में दिलाशान मधुशंका की गेंद पर मैदान पर गुलाटी मारते हुए फाइन लेग के ऊपर से फ्लैट छक्का जड़ दिया।
क्रिकेट
सूर्यकुमार ने गुलाटी मारकर जड़ा छक्का, हर कोई रह गया हक्का-बक्का
- Authored by: नवीन चौहान
- Updated Jan 7, 2023, 08:32 PM IST
