क्रिकेट

भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया

सूर्यकुमार यादव ने भारत की टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। जानिए सूर्या ने टीम में अपनी नई भूमिका को लेकर क्या कहा?

Image

सूर्यकुमार यादव

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार यादव को चुना गया है नया टी20 कप्तान
  • सूर्या ने कप्तान बनने के बाद दी है अपनी पहली प्रतिक्रिया
  • हार्दिक पांड्या को कप्तानी की रेस में पीछे छोड़ा

मुंबई: अपने करिश्माई कैच की बदौलत भारतीय टीम को टी20 विश्व कप चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है। हार्दिक पांड्या को इससे पहले टी20 कप्तान बनने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन बाजी सूर्यकुमार यादव के हाथ लगी। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के चयन से पहले टी20 की कप्तानी को लेकर बड़ी चर्चा हुई। रोहित शर्मा ने भी कप्तानी के लिए सूर्यकुमार के नाम का समर्थन किया इसके बाद गौतम गंभीर ने भी इसपर हामी भर दी। इसके बाद सूर्या की ताजपोशी का ऐलान कर दिया।

सपने से कम नहीं रहे हैं पिछले कुछ सप्ताह

सूर्यकुमार यादव ने टी20 टीम का कप्तान बनने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। सूर्या ने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मिल रही शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया करते हुए कहा, आपके प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं रहे हैं और मैं वास्तव में आप सभी का आभारी हूं।'

नई भूमिका लेकर आई है जिम्मेदारी

सूर्या ने कप्तान के रूप में मिली नई भूमिका को लेकर आगे कहा, देश के लिए खेलना सबसे खास एहसास है जिसे मैं कभी शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा। यह नई भूमिका अपने साथ ढेर सारी जिम्मेदारी, उत्साह और जोश लेकर आती है। मुझे उम्मीद है कि आपका समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहेगा। जो हो रहा है वो भगवान की कृपा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article