क्रिकेट

विराट कोहली ने पढ़े थे सूर्या की तारीफ में कसीदे, अब दिया दिल छू लेने वाला जवाब

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 8, 2023, 06:39 PM IST

सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की विराट कोहली ने जमकर तारीफ करते हुए इन्स्टास्टोरी साझा की थी। ऐसे में सूर्या ने उसका जवाब दिया है इसका वीडियो बीसीसीआई ने साझा किया है।

Image

सूर्यकुमार यादव(साभार BCCI)

राजकोट: भारतीय क्रिकेट के नए सितारे सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 45 गेंद में अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक जड़ा। वो 51 गेंद में 112 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी आतिशी पारी उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 9 छक्के दिए। सूर्यकुमार की शानदार पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन की विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद श्रीलंका को 137 रन पर ढेर कर दिया।

सूर्या की जमकर हुई तारीफ

सूर्यकुमार की इस पारी को देखने के बाद क्या आम क्या खास, हर कोई उनकी तारीफ कर रहा। सोशल मीडिया पर उनका नाम जमकत ट्रेंड कर रहा था। उनकी तारीफ करने वालों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शुमार थे। विराट ने सूर्या का पारी देखने के बाद सूर्या के नाम की इन्सटाग्राम स्टोरी साझा की और उनके शतक की सराहना की।

भाऊ बहुत सारा प्यार

बीसीसीआई ने रविवार को ही एक वीडियो साझा किया था। जिसमें विराट की इन्स्टास्टोरी देखते हुए सूर्यकुमार दिख रहे थे। विराट ने सूर्यकुमार की तस्वीर आग लगने वाले दो इमोजी के साथ साझा की थी। इस तस्वीर को देखने के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, ओह बाबा,किसने डाला है ये स्टोरी? इसके बाद सूर्या ने कहा, भाउ मजा आ गया। फिर जवाब देते हुए लिखा, भाउ बहुत सारा प्यार!आप से जल्दी मुलाकात होगी।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article