क्रिकेट

Kohli and Rohit:आउट ऑफ फॉर्म चल रहे कोहली-रोहित को मिली सलाह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा- इस टूर्नामेंट में लौटना चाहिए

Surinder Khanna advised Virat Kohli and Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला शांत रहा। खराब प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया को सीरीज भी गंवानी पड़ी। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए सलाह दी है।

Image

विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो- AP)

Photo : AP

Surinder Khanna advised Virat Kohli and Rohit Sharma: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना का मानना है कि आउट ऑफ फॉर्म चल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू क्रिकेट में लौटना चाहिए। भारत की सिडनी में आखिरी टेस्ट में रविवार को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट की हार में रोहित शर्मा ने बाहर रहने का विकल्प चुना जबकि विराट दोनों पारियों में सस्ते में आउट हुए। भारत ने यह सीरीज 1-3 से गंवाई और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की होड़ से बाहर हो गया।

खन्ना ने 'आईएएनएस' से ख़ास बातचीत में कहा, ''विराट को विकेट पर टिके रहने का कोई और तरीका ढूंढना चाहिए था। वह ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद के साथ छेड़खानी करने की अपनी आदत छोड़ दें। वो उसको शॉर्टआउट करना है और ये तभी होगा जब वो घरेलू क्रिकेट खेलेगा। चयनकर्ताओं को उनसे बात करनी चाहिए कि वे घरेलू क्रिकेट में लौटें और रन बनाने के बारे में सोचें। ''

उन्होंने साथ ही कहा, ''लेकिन ऐसा नहीं हो पाता क्योंकि विराट इंग्लैंड में रहने लग गया है और वहां से खेलने चला जाता है। आपको ध्यान रखना होगा कि खेल तो खेल की तरह होता है, आप खेल से बड़े नहीं हो सकते। ''

खन्ना ने कहा कि नए साल में भारत की हार से अच्छा तो नहीं लग रहा है, नए साल में उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम अच्छा खेलेगी लेकिन वह नहीं खेल पाई। उन्होंने कहा,''भारतीय टीम में निरंतरता नहीं है, अच्छी तैयारी भी नहीं थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तरफ़ से स्मिथ, हेड ने आउटस्टैंडिंग खेला है। भारतीय ड्रेसिंग रूम के मुद्दे पर खन्ना ने कहा,''ड्रेसिंग रूम से जो बातें आयीं, रोहित शर्मा का बाहर बैठना और फिर रोहित शर्मा की अपनी पीआर एक्सरसाइज। ये सब चीजें क्रिकेट मैच के लिएअच्छी नहीं है। ''

खन्ना ने सिडनी टेस्ट की पिच को काफी खराब बताते हुए कहा कि यह बिलकुल भी टेस्ट मैच के लायक नहीं थी। यदि ऐसी पिच भारत में होती तो उसकी बड़ी आलोचना होती और दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रहती।

उन्होंने आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह की चोट के कारण अनुपस्थिति पर कहा, ''यह काफी निराशाजनक था कि वह चोट के कारण दूसरी पारी में बिलकुल भी गेंदबाजी नहीं कर पाए। उनके तीन गेंदबाज स्टार्क, कमिंस और बोलैंड पूरी सीरीज में फिट रहे लेकिन उनके मुकाबले हमारे पास सिर्फ बुमराह था जो निर्णायक टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर पाया।''

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article