क्रिकेट

IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, जानिए कब, कहां खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद राजस्थान रायल्स को 36 रन के अंतर से दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में पटखनी देकर आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। जहां उसकी खिताब के लिए भिड़ंत दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। जानिए कब और कहां खेला जाएगा ये मुकाबला ?

Image

श्रेयल अय्यर और पैट कमिंस(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद पहुंचा आईपीएल 2024 के फाइनल में
  • हैदराबाद और कोलकाता के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
  • 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

चेन्नई: पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने करिश्माई प्रदर्शन के बल पर आखिरकार आईपीएल 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को चन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन पटखनी देकर तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद साल 2018 में हैदराबाद केन विलियमसन की कप्तानी में दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब अपने नाम करने में नाकाम रही थी। ऐसे में हैदराबाद के पास पैट कमिंस की कप्तानी में तीसरी बार खिताब जीतने का शानदार मौका है।

26 मई, 2024 को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद की कोलकाता नाइट राइडर्स से 26 मई,2024 को चेन्नई के एमएस चिदंबरम स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स की टीम इससे पहले दोनों की सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में भिड़ंत हुई थी जिसमें बाजी केकेआर के हाथ लगी थी। ऐसे में एक बार फिर दोनों का एक नए मैदान पर आमना सामना होगा। जहां दूसरे क्वालीफायर में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ सनराइदर्स हैदराबाद की टीम 175 रन के स्कोर का बचाव करके पहुंची है।

हैदराबाद के बल्लेबाज रहे नाकाम तो गेंदबाजों ने किया काम

शुक्रवार को सनराइदर्स हैदराबाद के बल्लेबाज नाकाम रहे। हेनरिक क्लासेन के अलावा हैदराबाद का और कोई बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। इसके बावजूद हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन का स्कोर खराब शुरुआत के बाद खड़ा करने में सफल रही और इसके बाद टीम के स्पिनर्स ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का हाल अच्छी शुरुआत के बाग बेहाल कर दिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article