क्रिकेट

SRH Vs RR Qualifier 2 Highlights: राजस्थान को हराकर फाइनल में पहुंची हैदराबाद, अब खिताबी मुकाबले में KKR से सामना

SRH Vs RR Qualifier 2 Highlights: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराया। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। अब 26 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में हैदराबाद का सामना दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा।

Image

जीत की खुशी मनाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

SRH Vs RR Qualifier 2 Highlights: ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराया। इसी जीत के साथ हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। अब 26 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में हैदराबाद का सामना दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड चेपॉक पर खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। टीम ने राजस्थान का 176 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना सकी।

अर्धशतकीय पारी खेल क्लासेन ने संभाली टीम को

हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खराब शुरुआत से उबरते हुए नौ विकेट पर 175 रन बनाए। क्लासेन ने 34 गेंद में चार छक्कों से 50 रन की पारी खेली। उन्होंने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 और शाहबाज अहमद (18) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी भी की। राहुल त्रिपाठी ने भी (37) उपयोगी पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आवेश खान (27 रन पर तीन विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (45 रन पर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि संदीप शर्मा (25 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट हासिल किए।

राजस्थान का खराब प्रदर्शन

जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने अच्छी शुरुआत की। इस अच्छी पारी को वे अर्धशतक में नहीं बदल सके। उन्होंने 21 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। संजू सैमसन कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाए। रियान पराग का भी बल्ला शांत रहा। उन्होंने 10 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। रवि अश्विन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। शिमरोन हेटमायर भी टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। रोवमैन पॉवेल टीम की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए। वे 6 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन की नाबाद पारी खेली। हैदराबाद के शाहबाद अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article