क्रिकेट

सुनील नरेन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी

सुनील नरेन ने लखनऊ के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है। वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम 1,500 रन और 150 से ज्यादा विकेट हैं। नरेन ने इस मुकाबले में 39 गेंद में 81 रन की पारी खेली।

Image

सुनील नरेन ने रचा इतिहास (साभार-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सुनील नरेन का शानदार प्रदर्शन लखनऊ के खिलाफ भी जारी रहा। इस मुकाबले में उन्होंने 39 गेंद में 81 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की ओर से एक बार फिर नरेन और फिल सॉल्ट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 26 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी की।

बैटिंग-बॉलिंग दोनों में धमाल

इस पारी के बाद सुनील नरेन के 452 रन और 14 विकेट हो गए। वह ऑरेंज कैप की सूची में तीसरे स्थान और पर्पल कैप की सूची में छठे स्थान पर हैं। इसके साथ ही नरेन जैक कैलिस, शेन वॉटसन और आंद्रे रसेल के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 450 से अधिक रन 10 से ज्यादा विकेट हासिल किए।

सुनील नरेन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

81 रनों की अपनी शानदार पारी के जरिए, नरेन ने अपने आईपीएल करियर में 1500 रन का आंकड़ा पार कर लिया। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी के नाम 173 मैचों (107 पारियों) में 17.32 की औसत और 166.33 की स्ट्राइक रेट से 1507 रन हैं। गेंदबाजी की बात करें तो वह आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में 176 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

आईपीएल इतिहास में 1500+ रन और 150+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीरनविकेट
रवीन्द्र जड़ेजा2894160
ड्वेन ब्रावो1560184
सुनील नरेन1507176

नरेन, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज ड्वेन ब्रावो और रवींद्र जड़ेजा के बाद तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिनके नाम 1,500 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट हासिल किए हो। हालाँकि, एक टीम के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2012 में अपने आईपीएल डेब्यू के बाद से वह लगातारा नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए हैं।

End of Article