Sunil Gavaskar Dance Naatu Naatu Song: क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगने के साथ इन दिनों आरआरआर फिल्म के सुपरहिट गाने पर जमकर ठुमके भी लग रहे हैं। इस गाने ने न केवल लोगों को अपना दीवाना बनाया है, बल्कि ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में बाद दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इस गाने पर जमकर डांस किए। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर से लेकर संजय बांगर और अजीत आगरकर भी डांस करते नजर आए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले का परिणाम ड्रॉ रहा था। लेकिन भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर 2-1 से कब्जा जमाया।
मैथ्यू हेडन भी खुद को नहीं रोक पाए
स्टार स्पोर्ट्स ने सुनील गावस्कर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर भी नाटु-नाटु गाने पर डांस करते हुए दिखे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बटलर-यशस्वी भी नाचे
राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने इंस्टाग्राम पर जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों खिलाड़ियों भी नाटु-नाटु गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आए। हालांकि, ये दोनों खिलाड़ी खुद डांस नहीं कर रहे थे। उन्होंने किसी डांसर के चहरे पर दोनों खिलाड़ियों को चेहरा लगातार मीम बनाया था।
इस गाने पर इन्हों ने किया है डांस
आरआरआर मूवी का गाना रिलीज होने के बाद से ही काफी ट्रेंड में रहा है। इस गाने पर पर साउथ के सुपर स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर ने डांस कर हर किसी को अपना दीवाना बना लिसा है। इस गाने पर सोशल मीडिया पर जमकर रील्स भी बनते हैं। गाने को ऑस्कर मिलने के बाद लोग सोशल मीडिया पर काफी रील्स बना रहे हैं।
