क्रिकेट

SL vs BAN 1st T20I Highlights: श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टी20 में दी सात विकेट से मात, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

श्रीलंका ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद तीन मैच की टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में 7 विकेट के अतंर से जीत हासिल कर ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

Image

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश पहला टी20 मैच हाईलाइट्स (फोटो क्रेडिट AP)

पल्लेकल: विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए गुरुवार को पल्लेकल में अर्धशतक जड़कर श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में सात विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।मेंडिस ने दो दिन पहले इसी मैदान पर एकदिवसीय शतक जड़ने के बाद 51 गेंद में 73 रन की पारी खेली जिससे श्रीलंका ने 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक ओवर शेष रहते तीन विकेट पर 159 रन बनाकर तीन मैच अपने नाम कर लिया।

मेंडिस और निसंका ने दिलाई शानदार शुरुआत

मेंडिस और पथुम निसंका (42) ने पहले विकेट के लिए शुरुआती पांच ओवरों में ही 78 रन जोड़कर श्रीलंका की आसान जीत की नींव रखी। पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने लगभग एक साल बाद सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार वापसी। उन्होंने 22 रन देकर एक विकेट चटकाया। महेश तीक्षणा ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए जिससे श्रीलंका ने बांग्लादेश को पांच विकेट पर 154 रन पर रोक दिया।

केवल 154 रन का स्कोर खड़ा कर सका बांग्लादेश

इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन की 38 और मोहम्मद नईम ने की नाबाद 32 रन की पारियों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज खुल कर रन नहीं बना सका और अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहा। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार दबाब बनाए रखा। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट महीष तीक्ष्णा ने लिए। वहीं एक-एक सफलता नुवान तुषारा, दसुन शनाका और जैफ्री वांडरसे को मिली। मैच में जीत के बाद कुसल मेंडिस को उनकी 73(51) रन की नाबाद आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के जडे़।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article