क्रिकेट

T20 WC 2026: श्रीलंका ने टी20 विश्व कप से पहले खेला बड़ा दांव, पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच श्रीधर को नियुक्त किया

Sri Lanka Appoints R Sridhar As Fielding Coach: श्रीलंका ने बुधवार को भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप के आखिर तक अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया। श्रीधर 2014 से 2021 तक भारत के फील्डिंग कोच रहे थे।

Image

श्रीलंका क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच बने आर श्रीधर (Instagram/Rsridhar)

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप के आखिर तक अपनी राष्ट्रीय टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया। श्रीधर 2014 से 2021 तक भारत के फील्डिंग कोच रहे थे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के राष्ट्रीय हाई परफार्मेंस सेंटर में 10 दिन का विशेष फील्डिंग शिविर भी आयोजित किया था।

श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के समापन तक श्रीलंका राष्ट्रीय टीम के फील्डिंग कोच के रूप में आर श्रीधर की नियुक्ति की घोषणा करता है।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के लेवल तीन के कोच श्रीधर 2014 से 2021 तक भारतीय राष्ट्रीय पुरुष टीम के फील्डिंग कोच रहे और उन्होंने 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी सेवाएं दी।’’

इसमेंं कहा गया है, ‘‘अब वह श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम की फील्डिंग को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे तथा पाकिस्तान और इंग्लैंड के आगामी दौरों के दौरान खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। इसके बाद आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू होगी।’’ श्रीधर की नियुक्ति 11 दिसंबर से 10 मार्च, 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान श्रीलंका पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला और उसके बाद टी20 विश्व कप खेलेगा। भारत और श्रीलंका टी20 विश्व कप के संयुक्त मेजबान हैं।

श्रीधर ने कहा, ‘‘मैं टीम के अंदर ऐसा माहौल तैयार करने की कोशिश करूंगा जिसे खेल भावना, जागरूकता और यह खेल खेलने का गर्व स्वाभाविक रूप से तैयार हो सके। फील्डिंग तभी फलती-फूलती है जब खिलाड़ी गेंद से, एक-दूसरे से और वर्तमान क्षण से जुड़ाव महसूस करते हैं।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article