SRH vs RCB Highlights: लगातार छह हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी बेंग्लुरु की पटलन, हैदराबाद से हिसाब भी किया चुकता
SRH vs RCB Highlights: लगातार छह हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी बेंग्लुरु की पटलन, हैदराबाद से हिसाब भी किया चुकता
हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। टीम ने मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद को 207 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनका मौजूदा आईपीएल का तीसरा और आईपीएल करियर का 53वां अर्धशतक है। उन्होंने 43 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वहीं, रजत पाटीदार ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 20 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 रन पर 171 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 45 रन के अंदर टीम के तीन खिलाड़ी आउट हो चुके थे। ट्रेविस हेड सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए, जबकि अभिषेक शर्मा 31 रन, एडेन मार्करम 7 रन, हेनरिक क्लासेन 7 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान पैट कमिंस भी 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शाहबाज अहमद 40 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी के कैमरून ग्रीन, स्वप्निल सिंह और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, टी नटराजन।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, विल जैक्स, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल।
